Atul Parchure Death: मशहूर एक्टर और कॉमेडियन अतुल परचुरे अब हमारे बीच नहीं रहे। 57 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली और 14 अक्टूबर को एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज अतुल परचुरे का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्टर की अंतिम विदाई की तैयारी चल रही है। एक-एक कर उनके सभी करीबी, रिश्तेदार और फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े उनके को-स्टार्स उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। एक्टर के निधन से सभी को गहरा सदमा पहुंचा है।
अतुल परचुरे की क्यों उड़ गई थी रातों की नींद?
अतुल परचुरे ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनका काम देख हर कोई उनकी तारीफ करता था। अतुल परचुरे की खूबी थी उनकी कॉमिक टाइमिंग जो बेहद कम कलाकारों के पास होती है। बॉलीवुड के अलावा अतुल परचुरे मराठी सिनेमा का भी एक बड़ा नाम थे। उन्होंने अपने काम से कई दिल जीते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं हमेशा सबको हंसाने वाले अतुल परचुरे की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया था जब उनकी रातों की नींद उड़ गई थी। एक्टर जाग-जाग कर रातें काटते थे।
एक्टर ने खुद किया था खुलासा
खुद अपने एक इंटरव्यू में अतुल परचुरे ने ये खुलासा किया था और अपनी नींद उड़ने की वजह भी बताई थी। दरअसल, एक्टर कैंसर से पीड़ित थे। अपनी इस बीमारी के इलाज के दौरान उन्होंने रिवील किया था कि उस समय काम न मिलने की वजह से वो बेहद चिंता में पड़ गए थे। अतुल परचुरे को काम नहीं मिल रहा था जिसके कारण रात में सो नहीं पाते थे। हालांकि, एक्टर को उस वक्त पूरा यकीन था कि कैंसर के सामने वो घुटने नहीं टेकेंगे और वो ये जंग जीत लेंगे। वो इतने पॉजिटिव थे कि उन्हें मरने का डर ही नहीं था।
यह भी पढ़ें: Ram Gopal Varma ने लॉरेंस बिश्नोई की ‘एनिमल’ से की तुलना, रील और रियल में बताया फर्क
मेडिक्लेम और सेविंग्स के सहारे कट रही थी जिंदगी
अतुल परचुरे ने उस दौरान बताया था कि मेडिक्लेम ने उनके कैंसर के इलाज में फाइनेंसियल स्ट्रेस को कम किया था। एक्टर सेविंग्स के सहारे पर थे, नहीं तो उनकी हालात ही खराब हो जाती। अगर अतुल के पास मेडिक्लेम और उनकी सेविंग्स नहीं होती तो कैंसर जैसी बीमारी के इलाज के दौरान उन्हें कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता था। इसके अलावा उनका परिवार भी इस मुश्किल वक्त में उनकी ताकत बनकर साथ खड़ा रहा। हालांकि, अब वही परिवार एक्टर अतुल परचुरे के निधन से पूरी तरह टूट चुका है।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
47 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines