सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का फिनाले वीक काफी काफी धमाकेदार चल रहा है। पहले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। अब बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे नजर आने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें चंकी पांडे सेलिब्रिटी कुक फैसल शेख से मजेदार बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह फैसु से कहते हैं कि ‘आजकल वह लड़का ढूंढ रहे हैं।’ इससे पहले आप अंदाजा लगाएं कि वो अनन्या पांडे के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं? हम आपको बता दें कि चंकी ने खुद ही क्लीयर कर दिया कि वह अनन्या के लिए लड़का नहीं ढूंढ रहे हैं।
फैसु से क्या बोले चंकी पांडे?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। इस प्रोमो में चंकी पांडे शो में मजेदार तरीके से एंट्री करते हैं। इस दौरान वह फैसल शेख से कहते हैं, ‘भाई आजकल मैं लड़का ढूंढ रहा हूं।’ ये सुनते ही फैसु और फराह खान उन्हें हैरानी से देखने लगते हैं। तभी चंकी कहते हैं, ‘अनन्या के लिए नहीं, मेरे रेस्टोरेंट के लिए।’ ये सुनते ही फैसु जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
चंकी पांडे ने कही चम्मच चुराने की बात
प्रोमो में चंकी पांडे आगे कहते हैं, ‘वैसे मुझे चमचागिरी करने की आदत है नहीं लेकिन यहां अच्छे अच्छे चमचे मौजूद हैं। क्या मैं इन्हें ले जाऊं?’ ये कहते हुए एक्टर एक चम्मच उठा लेते हैं तभी फराह खान चंकी का हाथ पकड़ती हैं और उन्हें चम्मच चुराने से रोकती हैं। फराह कहती हैं, ‘चमचा चोरी कर रहे हो, क्या कर रहे हो?’ इतना कहने के बाद फराह चंकी पांडे को अपने साथ ले जाती हैं।
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में छाया ‘Jaat’, क्या Sikandar को दे पाएगा टक्कर?
निक्की-राजीव के लिए आया मिस्ट्री बॉक्स
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का अपकमिंग एपिसोड काफी इंटरेस्टिंग होने जा रहा है, जिसकी एक झलक प्रोमो में देखने को मिली है। प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि फराह खान, निक्की तंबोली और राजीव अदातिया के लिए एक मिस्ट्री बॉक्स लेकर आती हैं। राजीव अपनी आंखें बंद करते हुए अंदाजा लगाते हैं तभी निक्की उन्हें बताती हैं कि मिस्ट्री बॉक्स में सी-फूड है। ये सुनकर राजीव दुखी हो जाते हैं। अब देखना दिलचस्प् होगा कि अन्य सेलिब्रिटी कुक्स के मिस्ट्री बॉक्स में क्या चैलेंज निकलता है?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines