बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. एक्टर की यह मूवी 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार थी. लेकिन अब इस मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. दरअसल, अब यह मूवी दो हफ्ते बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
यह भी पढ़ें: क्राइम और सस्पेंस से भरपूर है इमरान हाशमी की 7 एपिसोड वाली ‘तस्करी’ सीरीज, हर सीन में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट
कब रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इस मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है. हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इस मूवी की प्रमोशन भी काफी जोरों शोरों से चल रही है. लेकिन अब एक्टर की मूवी ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है.
मेकर्स ने क्यों बदली रिलीज डेट?
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) के इस फैसले की जमकर चर्चा हो रही है. दरअसल मेकर्स ने यह फैसला इसलिए लिया है, ताकि उन्हें मूवी के लिए ज्यादा स्क्रीन मिल सके और मूवी को ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया जा सके. फिल्म की नई रिलीज डेट 23 अक्टूबर रखी गई है. मेकर्स ने मूवी की रिलीज के लिए ऐसा डेट चुना है, जिस वक्त दूसरी फिल्में कम रिलीज हो रही हैं.
‘उड़ता तीर’ स्टार कास्ट
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर फिल्म ‘उड़ता तीर’ में एक्टर के साथ सारा अली खान और गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव और राम कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी का जब से ट्रेलर जारी किया गया है, उसके बाद से ही यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म का टाइटल और प्रमोशनल मटीरियल ने मूवी प्रति लोगों में दिलचस्पी काफी ज्यादा बढ़ा दी है. इस फिल्म आयुष्मान एक अलग तरह का किरदार करते हुए नजर आने वाले हैं.
आयुष्मान खुराना हाल ही में रिलीज हुई ‘मूवी पत्नी पत्नी और वो दो’ में नजर आए थे. इस मूवी में एक्टर के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अहम किरदार में नजर आई थी. बता दें कि फिल्म ‘उड़ता तीर’ के बाद एक्टर की एक और फिल्म ‘प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) नवंबर में सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को सूरज बड़जात्या के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines