हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अरशद वारसी की फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक?

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी एक बार फिर फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ से बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं. एक्टर इस बार मूवी में डबल रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर भी आज जारी कर दिया गया है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब थिएटर्स में दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन
‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज? (PIC- STARBEAM. Youtube)

अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का आज यानी 26 अगस्त को ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस बार एक्टर अरशद वारसी फिल्म में डबल रोल करते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं मूवी में भरपूर एक्शन सीन्स भी देखने को मिलने वाले हैं, जिसे आप जल्द ही थिएटर्स में देख सकते हैं.

इस मूवी में संजीदा शेख ने भी अपने दमदार अभिनय से फिल्म में चार चांद लगे दिए हैं. यह मूवी 4 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है. अरशद वारसी की इस मूवी का सीधा टक्कर पंकज त्रिपाठी मल्टीस्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ से होने वाली है. दरअसल, ये मूवी भी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की Jailer 2 ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, OTT डील में बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन

‘जीवन भीमा योजना’ स्टार कास्ट

हाल ही में अरशद वारसी, अक्षय कुमार की फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे, जिसे बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा पसंद किया गया था. इस मूवी में उनके किरदार को लोगों ने काफी ज्यादा सराहा था. वहीं एक बार फिर एक्टर अपनी नई मूवी ‘जीवन भीमा योजना’ के दस्तक लोगों को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं. एक्टर अरशद वारसी पहली बार डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म में एक्टर के अलावा संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला और अतुल परचुरे ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है. अगर आपको क्राइम-कॉमेडी और थ्रिलर वाली  मूवी देखना पसंद है, तो आप इसे देखने का प्लान बना सकते हैं. यह मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: थिएटर में फ्लॉप, अब ओटीटी पर किस्मत आजमाने आ रही आलिया की ‘अल्फा’; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

विज्ञापन

कैसा है ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर?

फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ के ट्रेलर की बात करें, तो यह ट्रेलर 2 मिनट और 22 सेकंड है, जिसमें भरपूर कॉमेडी के साथ-साथ क्रमाइ भी देखने को मिल रहा है. मूवी का ट्रेलर अरशद वारसी के डायलॉग से शुरू होती है, जिसमें वो कहते हुए नजर आते हैं. ‘एक दिन मेरी किस्मत चमकी…’ जिसके तुरंत बाद उनका एक्सीडेंट हो जाता है. मूवी में संजीदा शेख ने अरशद वारसी की पत्नी का किरदार निभाया है. फिल्म का ट्रेलर देख कर साफ पता चल रहा है कि यह मूवी लाइफ इंश्योरेंस के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आने आती है, जो 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola