Annu Kapoor Reveals Kapil Sharma Real Name: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर ने हाल ही में ANI को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी को लेकर कई बातें की हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर को लेकर भी कई बातें बताई। इसी बीच अन्नू कपूर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर भी दिलचस्प बात बताई। अन्नू कपूर ने बताया कपिल शर्मा के असली नाम को लेकर एक किस्सा बताया है। चलिए आपको बताते हैं अन्नू कपूर ने क्या कुछ कहा है।
कपिल शर्मा नहीं कॉमेडियन का असली नाम
आपको बता दें कपिल शर्मा का असली नाम कपिल कुमार पुंज है। उनका असली नाम कपिल शर्मा नहीं है। अन्नू कपूर ने पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया है कि कपिल का असली नाम कपिल कुमार पुंज है। अन्नू ने कहा कि मुझे जैसे ही पता चला मैंने तुरंत कपिल को फोन किया और पूछा कि क्या सच में ऐसा है। तो इस पर कपिल ने कहा कि हां पाजी ऐसा ही है, मेरा असली नाम कपिल कुमार पुंज है। दुनिया मुझे कपिल शर्मा के नाम से जानती है। मेरे फैंस भी मुझे कपिल शर्मा के नाम से ही जानते हैं। कपिल के बारे में ये बात जानने के बाद कई फैंस को यकीन नहीं हो रहा है, हालांकि काफी लोगों को पहले से ही ये बात पता थी।
‘पैसे के लिए एक्टिंग शुरू की’ – अन्नू कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में भी बात की। इसी पॉडकास्ट में उन्होंने न सिर्फ प्रियंका चोपड़ा का जिक्र किया, बल्कि राजनेताओं और अपने व्यक्तिगत अनुभवों पर भी खुलकर चर्चा की। अन्नू कपूर ने कहा कि जब राजनेता ये कहते हैं कि वो जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं, तो ये एक बड़ा झूठ है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ये भी बताया कि उन्होंने एक्टिंग का रुख इसलिए किया क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत थी।
उन्होंने अपने पिता के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरे पिता ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा थिएटर में काम करते हुए बिताया और टेंट में रहकर जिंदगी बिताई। मेरी मां 40 रुपये कमाने के लिए हर दिन 7 किलोमीटर यात्रा करती थीं। ऐसे में, मुझे पैसे की जरूरत थी।’
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया इन्फलुएंसर की सड़क हादसे में मौत, बाइक पर बनाता था स्टंट करने के रील
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines