Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लगी है। एक्टर को उनकी ही गन से मिसफायर हुआ और अभिनेता के पैर में गोली लग गई। इस वक्त गोविंदा अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। खबर की जानकारी मिलते ही गोविंदा के मैनेजर ने भी इस पर बात कि और बताया कि आखिर गोविंदा सुबह-सुबह लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर कहा जा रहे थे?
गोविंदा के मैनेजर ने दिया अपडेट
अभिनेता के मैनेजर ने एएनआई को दिए अपने बयान में कहा कि एक्टर और शिव सेना नेता गोविंदा कोलकाता जा रहे थे। कोलकाता जाने से पहले गोविंदा अपनी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे और तभी अचानक उनके हाथ से गन छूट गई और गोली चल गई। गोली सीधा गोविंदा के पैर में लगी। ताजा जानकारी की मानें तो डॉक्टर ने अभिनेता के पैर से गोली निकाल दी है और अभी उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। हालांकि अभिनेता अभी भी अस्पताल में ही हैं।
कैसे लगी गोली?
दरअसल, जानकारी मिल रही है कि अभिनेता गोविंदा कोलकाता जाने से पहले जब गन को साफ कर रहे थे, तो उस दौरान गलती से मिसफायर हुआ और गोली गन से निकलकर सीधा गोविंदा के पैर में जा लगी। पैर में गोली लगने की वजह से एक्टर घायल हो गए और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी एक्टर ठीक हैं और उनके हेल्थ अपडेट का अब लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
क्यों कोलकाता जा रहे थे अभिनेता?
सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो बताया जा रहा है कि अभिनेता की वाइफ कोलकाता गई हैं और वो भी कोलकाता जाने के लिए ही घर से निकलने वाले थे। इस दौरान गोविंदा रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे। रिवॉल्वर अनलॉक थी और जैसे ही गन गिरी तो अचानक से फायर हो गया और गोली सीधा गोविंदा के घुटने के नीचे जा लगी। जानकारी मिल रही है कि इस वक्त अभिनेता के बेटी टीना अस्पताल में उनके संग मौजूद है।
यह भी पढ़ें- पिता के निधन के बाद Malaika Arora का पहला पोस्ट, एक्ट्रेस ने मांगी क्या दुआ?
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
1 hr agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
13 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines