हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अजित कुमार के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, निशाने पर MK स्टालिन समेत 4 हाई-प्रोफाइल लोग

साउथ के फेमस एक्टर अजित कुमार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन समेत 4 लोगों के घरों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
अजित कुमार के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी (Photo- Social Media)

साउथ सिनेमा के स्टार एक्टर अजित कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन, इस बार वह किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक धमकी को लेकर सुर्खियों में हैं. तमिलनाडु से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है. खबरें सामने आ रही है कि रविवार की रात तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है और पुलिस की ओर से कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

आज तक में छपी रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने घर और आसपास के इलाके की तलाशी की गई. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ भी विस्फोटक नहीं मिला. कहा जा रहा है कि धमकी भेजने वाले के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस अधिकारियों ने ईसीआर (ईस्ट कोस्ट रोड) पर स्थित एक्टर के घर पर एक बम स्क्वाड तैनात किया है. हालांकि, जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि ये एक फर्जी धमकी थी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में फैमिली वीक, बेटे को गले लगाते ही फूट-फूटकर रोईं कुनिका; कंटेस्टेंट्स नहीं रोक पाए हंसी!

विज्ञापन

ई-मेल पर आई थी धमकी

इतना ही नहीं, इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि सीएम एमके स्टालिन और अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के घर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आया था. ये ईमेल पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय को भेजा गया था. इसके बाद पुलिस ने तुरंत फैसला लेते हुए सुरक्षा जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि अक्टूबर में संगीतकार इलैयाराजा के टी नगर स्थित स्टूडियो को भी फर्जी बम धमकी का निशाना बनाया गया था. अब ये सिलसिला हाई-प्रोफाइल लोगों तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो सिंगर जिसने 40 भाषाओं में गाए 40 हजार गाने, निधन पर रोया था पूरा देश; पहचाना कौन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola