Actor Ajay Devgn Injured: एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का फैंस को बेसबरी से इंतज़ार है। इस फिल्म से एक के बाद एक पोस्टर सामने आ रहे हैं जिससे फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। एक बड़ी स्टारकास्ट होने की वजह से भी फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज बना हुआ है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बाद इस कॉप फ्रैंचाइज़ी के फैंस और खासकर अजय देवगन के चाहने वालों को बड़ा झटका लगेगा। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन (Ajay Devgn) एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं।
शूटिंग के दौरान हुआ हादसा
‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग करते हुए सेट पर उनके साथ एक कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद अजय घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, विले पार्ले में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान अजय देवगन एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ एक अनहोनी हो गई। अजय के एक कॉम्बैट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान गलती से एक झटका उनके चेहरे पर लगा जिसकी वजह से एक्टर की आंख में चोट लग गई।
अजय देवगन हुए घायल
एक्टर की आंख पर आई चोट के बाद तुरंत डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया। कुछ घंटों के ब्रेक के बाद अजय देवगन ने तुरंत शूटिंग शुरू कर दी और अपना हिस्से का सीन शूट किया। वो चाहते थे कि किसी का समय बर्बाद न हो और काम पर उनकी चोट का असर न पड़े। ऐसे में एक्टर ने प्रोफेशनलिज्म दिखाकर अपना दर्द भुला काम पर फोकस किया। उनके इस एक्शन से तो यही लग रहा है कि एक्टर अब ठीक है और फैंस के लिए कोई घबराने की बात नहीं है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar स्टारर Housefull 5 के लिए करना होगा इंतजार, दिवाली 2024 नहीं इस दिन होगी रिलीज
फिल्म में होगी बड़ी स्टारकास्ट
वही, कहा जा रहा है कि ‘सिंघम अगेन’ की टीम अब फिल्म सिटी में बची हुई शूटिंग पूरी करेगी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, शिल्पा शेट्टी, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सोनू सूद, प्रकाश राज, फरदीन खान और जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
49 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines