Action-Thriller Web Series: इन दिनों थिएटर से ज्यादा ओटीटी देखना पसंद करते हैं। कितनी भी बड़ी फिल्म या सीरीज क्यों ना हो उसे आप घर बैठे बेहद आराम से देख सकते हैं। इन दिनों एक्शन पर लोग ज्यादा जोर देते हैं, तो जाहिर है कि लोगों एक्शन से भरपूर कमाल के थ्रिलर वाली फिल्में या सीरीज देखते हैं। अब अगर आप भी घर बैठे कुछ कमाल का एक्शन देखना चाहते हैं और कुछ अच्छा खोज रहे हैं, तो हम आपके लिए बेहद कमाल की सीरीज लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…
सीरीज ‘स्क्विड गेम’
दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ कोरियाई टीवी सीरीज ‘स्क्विड गेम’ है, जो इस वक्त ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज को ह्वांग डोंग-ह्युक ने लिखा और डायरेक्ट किया है और ये दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है। इस सीरीज में अनुपम त्रिपाठी, ओ येओंग-सु, वाई हा-जून, किम जू-यंग, ली जंग-जे, जंग हो-योन, पार्क हे-सू और हे सुंग-ताए जैसे कोरियाई कलाकार हैं।
2021 में ओटीटी पर हुई थी स्ट्रीम
इस सीरीज को वो लोग देख सकते हैं जिन्हें एक्शन देखना पसंद हैं। हालांकि अगर आप एक्शन लवर नहीं है, तो ये आपको बोर कर सकती है। इस सीरीज का एक एपिसोड ऐसा नहीं है, जिसमें लोग मरते ना दिखाए गए हो और मरने वालों की संख्या 400 तक चली जाती है। बता दें कि ये सीरीज 3 साल पहले यानी साल 2021 में ओटीटी पर स्ट्रीम हुई थी। ये लोगों को इतनी पसंद आई कि देखते ही देखते ट्रेंड करने लगी।
456 प्लेयर ने लिया हिस्सा
इन दिनों भी इसे खूब प्यार मिल रहा है और ये ट्रेंड कर रही है। इसके साथ ही अगर इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक गेम पर बेस्ड है। सीरीज में दिखाया गया है कि इस खेल को जीतने वाले को 45.6 बिलियन रुपये का इनाम मिलेगा। इस खेल में एक दो या दस-बीस खिलाड़ी नहीं बल्कि 456 प्लेयर हिस्सा लेते हैं।
ट्रेंड कर रही है सीरीज
देखते ही देखते यानी आखिर में बस एक प्लेयर सोंग गी-हुन (प्लेयर 456) बचता है और 455 लोग सब मर जाते हैं। वहीं, अगर इस सीरीज के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जाता है कि इसे बनाने में $21.4 मिलियन का खर्चा आया है। सीरीज के एक एपिसोड के लिए लगभग $2.4 मिलियन खर्च किए गए हैं। सीरीज की IMDb रेटिंग की बात करें तो इसे 1 में से 8 की रेटिंग मिली है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इस एक्शन फिल्म के वायलेंस के आगे Animal भी ‘फेल’, 2 घंटे 37 मिनट तक हलक में अटकेंगी सांसें
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines