Action Film: सिनेमा में हर तरह की फिल्में देखने को मिलती है। हॉरर से लेकर कॉमेडी और रोमांस से लेकर एक्शन से भरी तमाम फिल्में ऐसी हैं, जो दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। हालांकि इन दिनों एक्शन फिल्मों का चलन है, तो लोगों को एक्शन फिल्में पसंद आती है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ हालिया उदाहरण है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब अगर आप भी कुछ एक्शन से भरपूर तलाश कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आज हम आपको एक्शन से भरी एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका वायलेंस ‘एनिमल’ से भी तगड़ा है। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘बघीरा’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘बघीरा’ है। जी हां, फिल्म ‘बघीरा’ का एक्शन इतना तगड़ा है कि इसके आगे ‘एनिमल’ भी फीकी नजर आती है। इस फिल्म में खून-खराबा, मारपीट और गुंडों को जड़ से खत्म करने की कसम का ऐसा जुनून दिखाया गया, जिसे देखकर कोई भी दांतों तले उगली दबा लेगा।
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक इंसान, सुपरहीरो बघीरा बन जाता है। ये वो शख्स होता है, जो अपने बैच का टॉपर रहा होता है। फिल्म में वो आईपीएस होता है और उसकी पोस्टिंग जहां होती है, उस शहर से वो क्राइम को जड़ से खत्म करने की ठान लेता है। हालांकि उसे बाद में पता लगता है कि जहां पर वो पोस्टेड है उसके लिए उसके पापा ने 50 लाख रिश्वत दी है। इतना ही नहीं बल्कि उसे ये भी पता लगता है कि उसके पिता भी रिश्वत लेते हैं। जब उसे अपने पिता का सच पता लगता है, तो वो बुरी तरह से टूट जाता है। इसके बाद वो खुद को जैसे-तैसे संभालता है और फिर कुछ ऐसा होता है, जिसे उसकी आंखों में बदले की आग धधकती है। आखिर ऐसा क्या हुआ था? इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं।
कैसा है फिल्म का एक्शन?
फिल्म के एक्शन की बात करें तो इसमें इतना खून-खराबा दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद किसी के भी हालक में सांसें अटक जाएंगी। फिल्म के कुछ सीन तो ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर कुछ लोग उल्टी तक कर सकते हैं। ऐसे में कमजोर दिल वाले या बच्चों को सलाह है कि वो फिल्म से दूर रहें क्योंकि फिल्म के सीन को देखकर आप विचलित भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Urmila Kothare कौन? जो कार हादसे के बाद आई चर्चा में
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
31 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
6 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines