Pragya Prasun Singh: एसिड अटैक पीड़िता प्रज्ञा सिंह ने शाहरुख खान से मांगी मदद, किया इमोशनल Tweet
Edited By Shivani Misra

Pragya Prasun Singh, acid attack survivor, shah rukh khan, meer foundation
Edited By Shivani Misra

Pragya Prasun Singh, acid attack survivor, shah rukh khan, meer foundation
Pragya Prasun Singh: कई अवॉर्ड से सम्मानित एसिड अटैक पीड़िता और एक्टिविस्ट प्रज्ञा प्रसून सिंह इस वक्त बैंक में खाता न खुल पाने के चलते काफी परेशान है। मुसीबत में फंसी प्रज्ञा ने अब शाहरुख खान से मदद की गुहार लगाई है। इस संदर्भ में उन्होंने एसआरके को टैग करते हुए एक ट्वीट भी किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
बता दें कि प्रज्ञा सिंह को बैंक में अपना अकाउंट खुलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि प्रज्ञा सिंह को नया बैंक अकाउंट खुलवाने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि वो बैंक में खाता खुलवाने के लिए जरूरी KYC प्रोसेस कंप्लीट नहीं कर पाईं। इसके चलते बैंक वाले उनका अकाउंट नहीं खोल सके। ऐसे में प्रज्ञा ने शाहरुख खान और उनकी मीर फाउंडेशन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपनी आपबीती सुनाई है।
प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे भी और लोगों की तरह सम्मान की जिंदगी जीने का अधिकार है और सिर्फ इसलिए क्योंकि वो अपनी पलकें नहीं झपका सकतीं, उनका बैंक अकाउंट नहीं खोला गया। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में शाहरुख खान और उनके NGO मीर फाउंडेशन को टैग करके लिखा- मुझे उम्मीद है कि आप मेरी मदद करेंगे और इस दुनिया को एसिड अटैक का शिकार हुए लोगों के जीने लायक बनाने में आगे आएंगे। उन्होंने हैशटैग #आईवोंटब्लिंक का भी यूज किया।
Being an acid attack survivor shouldn't prohibit me from living a dignified life. It's unjust that I was denied a bank a/c because I can’t blink for the KYC process. Requesting @iamsrk @MeerFoundation to help me make this world inclusive for acid attack survivors #Iwontblink
— pragya prasun singh (@pragyaprasun) July 12, 2023
हालांकि अभी तक शाहरुख खान या फिर एनजीओ की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है लेकिन फैंस ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी संस्था जरूर पीड़िता की मदद करेगी। याद दिला दें कि साल की शुरुआत में शाहरुख खान मीर फाउंडेशन के साथ अपनी IPL टीम KKR के मैच के दौरान कोलकाता में एसिड अटैक पीड़ितों से मिलने गए थे। शाहरुख खान ने अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर एसिड अटैक से पीड़ित लोगों के लिए 2013 में अपना फाउंडेशन शुरू किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: