Achyut Potdar Death: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ के एक्टर अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं दुखद बात ये है कि एक्टर का निधन उनके बर्थडे से 2 दिन पहले हुआ। कई फिल्मों में एक्टिंग कर पहचान बना चुके अच्युत भारतीय सेना में भी काम कर चुके थे। सोशल मीडिया पर उनका ‘3 इडियट्स’ का एक डायलॉग आज भी काफी फेमस है। फिल्मों में आने से पहले वो भारतीय सेना में काम करके देश की सेवा कर चुके थे। चलिए आपको भी उनके बारे में कुछ अहम बातें बताते हैं।
यह भी पढ़ें: 3 Idiots फेम एक्टर Achyut Potdar का निधन, 45 साल से इंडस्ट्री में थे एक्टिव
एक डायलॉग से हुए फेमस
अच्युत पोटदार का ‘3 इडियट्स’ का फेमस डायलॉग ‘अरे कहना क्या चाहते हो’ आज भी सोशल मीडिया पर फेमस है। ये डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल सेंसेशन बन गया था। आज भी लोग अच्युत पोतदार को इसी डायलॉग की वजह से ज्यादा जानते हैं। ‘3 इडियट्स’ में भले ही उनका रोल छोटा हो लेकिन उनके इस डायलॉग ने ऑडियंस के दिल में अलग जगह बनाई थी।
एक्टिंग से पहले भारतीय सेना में किया काम
एक्टिंग में पहचान बनाने से पहले अच्युत ने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देश की सेवा की थी। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत मध्य प्रदेश में एक प्रोफेसर के रूप में की थी। वहीं बाद में वो भारतीय सेना में शामिल हो गए थे। 44 साल की उम्र में अच्युत ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। फिर क्या था अपनी एक्टिंग से उन्होंने ऑडियंस के दिलों में जगह बना ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर साल 1967 में भारतीय सेना से रिटायर हो गए थे।
इन मूवीज से बनाई पहचान
बता दें एक्टर 80 के दशक से फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए थे। मराठी सिनेमा से लेकर उन्होंने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। हालांकि एक्टर ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। इसके बाद वो ‘आ अब लौट चलें’, ‘परिंदा’, ‘नरसिंह’, ‘तेजाब’, ‘रिहाई’, ‘आक्रोश’, ‘दामिनी’, ‘दिलवाले’, ‘3 इडियट्स’, ‘दबंग 2’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ और ‘परीणीता’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके थे।
यह भी पढ़ें: Dheeraj kumar Death: PM मोदी की तारीफ में क्या बोले थे धीरज कुमार? सनातन धर्म को लेकर कही थी ये बात
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines