Accident Or Conspiracy: Godhra Social Media Review: आज यानी 19 जुलाई को रणवीर शौरी, मनोज जोशी, देनिशा घुमरा और हितु कनोडिया की फिल्म ‘एक्सीडेंट और कॉन्सपिरेसी गोधरा’ रिलीज हो गई है। जी हां, गोधरा कांड की घटना पर बनी इस फिल्म ने जैसे ही थिएटर्स में एंट्री की, तो लोगों के दिल में इसको देखने की लालसा उठ गई है।
लोगों ने दिया रिव्यू
फिल्म देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी राय साझा की है। अगर आपने भी फिल्म अभी तक नहीं देखी है और इसके देखने से पहले आप इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां आप फिल्म को लेकर इंटरनेट यूजर्स की क्या राय है वो जान सकते हैं?
क्या कहती है पब्लिक?
फिल्म ‘एक्सीडेंट और कॉन्सपिरेसी गोधरा’ को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ‘दुर्घटना या साजिश: गोधरा’, गोधरा ट्रेन हादसे की सच्ची कहानी का एक्सपीरियंस अच्छा रहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह फिल्म साल 2002 में गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के जलाने की घटना के आसपास की घटनाओं पर आधारित है। यह आग के कारणों की जांच के लिए गठित नानावती आयोग की जांच पर केंद्रित है और इसमें पता लगाता है कि क्या यह एक पहले से रची साजिश थी या एक दुर्घटना थी।
यूजर्स की राय बेहद अलग
तीसरे यूजर ने लिखा कि फिल्म ‘दुर्घटना या साजिश: गोधरा’ वो फिल्म है, जो साल 2002 की सच्ची घटना को दिखाती है। एक अन्य ने लिखा कि एक्सीडेंट और कॉन्सपिरेसी: गोधरा का प्रीमियर रूह कंपाने वाला एक्सपीरियंस था। यह साल 2002 के साबरमती ट्रेन हत्याकांड की पड़ताल करती एक सच्ची डॉक्यूमेंट्री है। इस तरह की राय लोगों की इस फिल्म को लेकर है। अगर सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो लोगों को फिल्म अच्छी लगी है।
क्या है फिल्म की कहानी?
‘हादसा या साजिश: गोधरा’ की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक जलती हुई ट्रेन (साबरमती एक्सप्रेस) की भयावह कहानी पर आधारित है। यह जलती हुई ट्रेन गोधरा कांड की काली छायों को दिखाती है। अगर इस फिल्म के टीजर की बात करें तो उसके मुताबिक, इस फिल्म में गुजरात दंगों का सत्य जानना है और उसके लिए कार सेवकों की हत्या की कॉन्सपिरेसी को समझना है। फिल्म में अभिनेता रणवीर शौरी वकील के किरदार में नजर आते हैं और उन्होंने सवाल किया है कि साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना एक एक्सीडेंट थी यह कोई कॉन्सपिरेसी नहीं थी। इसको जानने के लिए आप फिल्म देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: इस ‘वीकेंड के वार’ पर होगा बड़ा धमाका, Elvish Yadav और Mr Faisu होंगे आमने-सामने
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
29 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines