Abhishek Malhan के साथ भीड़ ने की मारपीट, वीडियो वायरल होते ही आया टीम का बयान

Abhishek Malhan Attacked By Crowd: मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के रनर अप रहे अभिषेक मल्हान पर भीड़ ने हमला कर दिया। इसका वीडियो वायरल होते ही अब टीम की तरफ से बयान सामने आया है।

Abhishek Malhan Attacked By Crowd

Abhishek Malhan Attacked By Crowd

Abhishek Malhan Attacked By Crowd: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के रनर अप रहे अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान पर कथित तौर पर भीड़ ने हमला कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि अब इस पर अभिषेक की टीम की तरफ से बयान आया है। उनके प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर बयान जारी किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

अभिषेक को भीड़ ने पीटा?

दिल्ली के मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के रनर अप रहे अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को लेकर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भीड़ एक शख्स पर हमला करते हुए नजर आ रही है, उसे पीटते हुए दिख रही है। ई-टाइम्स की खबर के मुताबिक सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें हैं कि ये शख्स कोई और नहीं बल्कि अभिषेक मल्हान ही हैं। अभिषेक को कथित तौर पर पीटने की बात कही जा रही है। दरअसल ऐसा आरोप लगाया गया है कि फुकरा इंसान ने अपने किसी वीडियो का कॉन्टेंट कहीं से चुराया था। इसी को लेकर लोग उनसे खासे नाराज थे और उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

अभिषेक की टीम की ओर से बयान

जूम को दिए इंटरव्यू में अब अभिषेक मल्हान की टीम की ओर से बयान आया है। इस बयान में कहा गया है कि इंटरनेट पर वायरल होने वाला ये वीडियो सही नहीं है। ये वीडियो एकदम गलत है। इस वीडियो में पिट रहा शख्स अभिषेक नहीं हैं। जी हां अभिषेक के प्रवक्ता ने इस वीडियो को सिरे से खारिज कर दिया और साथ ही इन अफवाहों पर भी ब्रेक लगा दिया, जिसमें उनके साथ मारपीट की बात कही जा रही थी।

विज्ञापन

जिया शंकर ने डेटिंग की खबरों पर लगाया ब्रेक

इसी बीच अभिषेक और उनकी बिग बॉस ओटीटी 2 की को-कंटेस्टेंट जिया शंकर के बीच पिछले कुछ दिनों से डेटिंग की खबरें आ रही थीं, जिनपर अब खुद जिया शंकर ने ब्रेक लगा दिया है। जिया शंकर का कहना है कि उनका अभिषेक और उनके मीम पेज से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ