‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम यूट्यूबर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को हाल ही में भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत ने सरेआम ट्रोल किया है। फुकरा इंसान के एक कमेंट से नीरज गोयत इतना ऑफेंड हो गए कि उन्होंने यूट्यूबर की सबके सामने बेइज्जती कर दी। इन दोनों की दुश्मनी अब सोशल मीडिया यूजर्स का अटेंशन ग्रैब कर रही है। हाल ही में एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग में अभिषेक समेत बाकी इन्फ्लुएंसर्स को नीरज ने उनके साथ बॉक्सिंग मैच में उतरने का चैलेंज दिया है।
अभिषेक मल्हान के कमेंट पर फूटा नीरज गोयत का गुस्सा
आपको बता दें, नीरज के किसी बॉक्सिंग से जुड़े पोस्ट पर अभिषेक ने ‘हाहाहा’ रिएक्ट कर दिया था। जिसके बाद बॉक्सर का गुस्सा इस पर फूट पड़ा। नीरज गोयत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहे हैं, ‘जितने भी आदमी स्टेडियम में खड़े हैं, या जो भी टीवी या सोशल मीडिया पर देख रहे हैं सभी को बॉक्सर नीरज गोयत का राम-राम। इन्फ्लुएंसर बॉक्सिंग भी होती है। मैं सभी इन्फ्लुएंसर्स को एक बात कहता हूं कि अगर अपनी मां का दूध पी रखा है तो बॉक्स रिंग में उतरो, मेरे साथ वन vs वन फाइट करो। मैं तैयार बैठा हूं।’
एल्विश यादव की तारीफ करते हुए अभिषेक का उड़ाया मजाक
उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसा काम मत करो। मेरी एक पोस्ट थी एक, उसपर फुकरा इंसान ‘हाहाहा’ करके भाग गया। अरे भागने से काम थोड़ी चलेगा। बॉक्सिंग रिंग में आ, फाइट कर।’ नीरज ने आगे कहा, ‘एक ही असली इन्फ्लुएंसर देखा है मैंने इंडिया में एल्विश यादव, जिसे कोई कुछ कहता है, तो वो तुरंत ही थप्पड़ मार देता है। तो तेरा भी बॉक्सिंग रिंग में वेलकम है, तू भी मेरे साथ फाइट कर ले। ये ऑफर असली इन्फ्लुएंसर्स के लिए हैं जिन्होंने जिंदगी में असली तीर मारे हैं। आलतू-फालतू के लिए नहीं है।’
यह भी पढ़ें: ‘लव सेक्स और धोखा’ सेंसर बोर्ड के इस फैसले से हुई सुपरहिट, फिर भी डायरेक्टर क्यों नहीं हुए खुश?
नीरज गोयत के चैलेंज पर क्या बोले फुकरा इंसान?
अब इस दुश्मनी पर अभिषेक ने रिएक्ट करते हुए कहा, ‘कोई सीन नहीं है नीरज का। उनके लिए मेरे मन में बहुत रिस्पेक्ट है। वो कुछ भी कह सकते हैं। वो ECL में आए थे और मुझे देखकर एक्साइटेड हो गए थे। वो बस बॉक्सिंग को पॉपुलर बनाना चाहते हैं और इसलिए ये सब कर रहे हैं। वो बस मेरा इस्तेमाल कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि मैं जवाब दूं और बॉक्सिंग फेमस हो।’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines