Abhishek Malhan Surgery: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 2) फेम कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) इन दिनों अपने नए घर को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यूट्यूबर ने हाल ही में अपना करोड़ों का आलिशान घर लिया है जिसका होम टूर देकर वो यूट्यूब पर खूब व्यूज बटोर रहे हैं। हर कोई अभिषेक मल्हान का नया घर देख खो गया है और ऐसे ही घर के सपने देख रहा है जिसमें स्विमिंग पूल, Gym, होम थिएटर के साथ सोना बाथ जैसी सुविधाएं हैं। ये किसी सपने के महल से कम नहीं है। लेकिन इसका लुफ्त उठाने से पहले ही यूट्यूबर के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें सर्जरी करवानी पड़ गई। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा अब मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान की सर्जरी हुई है।
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande बेडरूम वीडियो शेयर कर हुईं ट्रोल, यूजर ने लिखा- जो देखना था वो देख लिया बहन…
मां ने दी फुकरा इंसान की सर्जरी की खबर
अभिषेक मल्हान इस वक्त रिकवर हो रहे हैं और हो सकता है आपको वो कुछ दिन सोशल मीडिया पर नजर न आएं। अभिषेक मल्हान के व्लॉगस के लिए भी हो सकता है फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़े। दरअसल, अब अभिषेक मल्हान की आंखों की सर्जरी हुई है और इस खबर पर खुद उनकी मां और पॉपुलर यूट्यूबर डिंपल मल्हान ने मुहर लगाई है। डिंपल मल्हान के हालिया व्लॉग से ही फैंस को ये जानकारी मिली है कि अभिषेक मल्हान की आंखों की सर्जरी हुई और वो इस वक्त कुछ भी नहीं देख सकते और ऐसे में फोन चलाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। अब ये सुनकर अभिषेक के फैंस घबराए हुए हैं और उन्हें चिंता हो रही है कि आखिर अभिषेक को ऐसा क्या हो गया कि उन्हें अचानक अपनी आंखों की सर्जरी करवानी पड़ गई। तो चलिए जानते हैं इस सर्जरी का आखिर क्या कारण है।
क्यों हुई सर्जरी?
दरअसल, ये कोई सीरियस मामला नहीं है। वो एकदम ठीक हैं और उन्होंने तो बस लेसिक (LASIK) आई सर्जरी कराई है। इस सर्जरी की वजह से अब उन्हें अपने चश्मे से छुटकारा मिल जाएगा। फुकरा इंसान (अभिषेक) की मां डिंपल मल्हान ने अपने व्लॉग में बताया है कि अभिषेक को काफी दिनों से फोन चलाने में भी प्रॉब्लम हो रही थी। ऐसे में उन्होंने अब जाकर लेसिक आई सर्जरी करवा ली और अब डॉक्टर्स ने उन्हें कम से कम 8 घंटे तक फोन न चलाने की सलाह दी है। बता दें, इस सर्जरी के बाद अभिषेक की आंखों में जलन भी हो रही है। हालांकि ये वक्त के साथ ठीक हो जाएगी।
डॉक्टर्स ने क्या कहा?
वहीं, अब फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं और उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। सभी को इंतजार है कि कब अभिषेक बेहतर महसूस करेंगे और फोन उठाकर व्लॉगिंग शुरू करेंगे। बता दें, अभिषेक को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी पसंद किया जाता है। उनकी मासूमियत पर यूजर्स फिदा हो गए हैं। बिग बॉस में भी भले ही उन्हें ट्रॉफी नहीं मिली लेकिन फैंस का प्यार जरूर मिला है। उस शो में दर्शकों को अभिषेक और मनीषा रानी की जोड़ी काफी पसंद आई थी। अभी भी लोग इन दोनों को साथ देख एक्साइटेड हो जाते हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines