फुकरा इंसान के फैंस के लिए गुड न्यूज, अभिषेक की हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडे़ट आया सामने

Abhishek Malhan Health Update

Abhishek Malhan Health Update

Abhishek Malhan Health Update: कुछ ही घंटों में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) को उसका विनर मिल जाएगा।

विज्ञापन

फिनाले से पहले खबर आई कि शो के फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की तबीयत खराब हो गई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है और अभिषेक मल्हान शो के फिनाले में चार चांद लगाने आ रहे हैं।

विज्ञापन

Abhishek Malhan की बहन ने दी थी जानकारी

दरअसल, हाल ही में अभिषेक की बहन ने जानकारी दी थी कि फुकरा इंसान शो के फिनाले में शामिल नहीं होंगे। अभिषेक की बहन ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि ‘अभी पता चला कि अभिषेक काफी अस्वस्थ हैं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आज रात वो परफॉर्म नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
Abhishek Malhan Health Update

Abhishek Malhan Health Update

फिनाले में नजर आएंगे फुकरा इंसान

उन्होंने पूरे सीजन में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है। आइए उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। हालांकि अभिषेक को फीवर था और इसलिए उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया। अभिषेक को अच्छा ट्रीटमेंट मिला है और अब वो शो के फिनाले में नजर आएंगे।

विज्ञापन

फुकरा इंसान की मां भी फिनाले में हुई शामिल

इसके साथ ही बताते चलें कि फुकरा इंसान की मां स्पेशल एपिसोड में नजर आई थी और अब वो अपने बेटे को सपोर्ट करने के लिए शो के फिनाले में भी आ गई है। साथ ही अब वो अपने सामने बेटे को फिनाले की रेस में लड़ते दिखेंगी।

दिलचस्प होने वाला है बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले

बता दें कि आज रात 9 बजे बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले होने जा रहा है। शो का फिनाले जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो के फिनाले में फाइनलिस्ट की परफॉर्मेंस और कुछ ट्विस्ट एंड टर्न्स के बाद शो के विनर का नाम सामने आएगा। बताते चलें कि शो के फिनाले में अभिषेक मल्हान के अलावा पूजा भट्ट, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और एल्विश यादव है। साथ ही सभी एक से बढ़कर एक है और विनर की रेस में है। कुल मिला के शो का फिनाले बेहद दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ