Abhishek Kumar Emotional Post For Sushant Singh Rajput: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) फेम एक्टर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वो लगातार काम कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव बने हुए हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से सभी का अटेंशन लूट लिया है। एक्टर ने अब एक ऐसा इमोशनल पोस्ट शेयर किया हैं जिसे देख कुछ लोगों की आंखें भर आई हैं और कुछ के पुराने जख्म ताजा हो गए हैं।
अभिषेक ने सुशांत की याद में लिखी शायरी
दरअसल, अब अभिषेक को एक बार फिर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की याद आ गई है। बिग बॉस के घर में भी वो कई बार ये बात कह चुके हैं कि उन्हें सुशांत कितने पसंद हैं। एक्टर अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अभिषेक के दिल में उनके लिए प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। वो आज भी सुशांत को अपना रोल मॉडल मानते हैं और उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं। इसी बीच अब उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बार फिर सुशांत के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।
अभिषेक कुमार ने सुशांत की याद में लिखा इमोशनल पोस्ट
सुशांत के सपनों को अभिषेक ने बनाया अपना
इस बार शायरी के जरिए अभिषेक कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए अपने जज्बात बयां किए हैं। उन्होंने सुशांत की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज फिर तेरा नाम मेरी जुबान पर आया है, भला तुझे आज भी कौन भूल पाया है। तुझे देखकर तो आज भी आगे बढ़ रहा हूं, तेरे सपनों को जो मैंने अपना बनाया है।’ अब उनका ये पोस्ट सुशांत के सभी फैंस को भावुक कर रहा है। सभी को सुशांत की याद एक बार फिर सताने लगी है।
यह भी पढ़ें: Somi Khan संग कैमरे के सामने Adil Khan ने किया रोमांस, गोद में उठाया और कर दी ‘बेशर्मी की हद पार’!
फैंस हुए भावुक
इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने अभिषेक और उनकी शायरी की तारीफ करना भी शुरू कर दिया। कोई उन्हें सच्चा फैन बता रहा है तो कोई SSR की यादों में खो गया है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुशांत का नाम हर तरफ छाया हुआ है। वाकई ऐसा लग रहा है कि इतने साल बाद भी लोग सुशांत को भुला नहीं पा रहे हैं और वो आज भी उन्हें अपने दिल में रखते हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines