Abhishek Kumar Viral Social Media Post: टीवी के पॉपुलर एक्स कपल अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) की लव स्टोरी अब पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकी है। बिग बॉस (Bigg Boss 17) के घर में इनका प्यार और तकरार दोनों देखने को मिले। जिस तरह से अभिषेक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के लिए रोते और बिलखते हुए नजर आए पूरे देश का दिल उन्हें देख पिघल गया था। अभिषेक कुमार को ईशा मालवीय के लिए तड़पते हुए देखकर फैंस ने उन्हें कबीर सिंह का टैग दे दिया। हालांकि, उनकी लव स्टोरी का दी एन्ड कबीर सिंह और प्रीती की तरह नहीं हो पाया और अभिषेक अकेले रह गए। उनकी प्रीती यानी ईशा को समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) ले गए।
यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar के लिए Award से भी बढ़कर है ये तोहफा, आखिर किसने दिया?
फिर ईशा की याद में रो रहा अभिषेक का दिल?
हालांकि, बिग बॉस के घर से निकलकर अभिषेक ने साफ हिंट दिया था कि वो खानजादी के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने खुलेआम खानजादी का नाम लेकर उनके साथ रिलेशनशिप का हिंट दिया था। लेकिन लगता है कि अभिषेक अभी तक अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय को भुला नहीं पा रहे हैं। अभी भी वो उनकी यादों के सहारे ही जी रहे हैं और ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे बल्कि उनका सोशल मीडिया चीख-चीखकर इस बात की गवाही दे रहा है। दरअसल, अब ‘उडारियां’ (Udaariyan) फेम एक्टर अभिषेक कुमार का लेटेस्ट पोस्ट सामने आया है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़कर आपका भी दिल उदास हो जाएगा।
अभिषेक कुमार ने ईशा के लिए लिखी शायरी?
शायरी लिखकर बयां किया दिल का हाल
वैलेंटाइन डे के अगले दिन अभिषेक ने एक शायरी लिख अपने दिल का हाल बयां किया है। एक्टर ने हालिया पोस्ट में अपनी फीलिंग कुछ इस तरह बयां की हैं अब यूजर्स भी उनका दर्द देख उदास हो गए हैं। बता दें, अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा है- ‘मैं तुझे उतना ही चाहता हूं अभी भी। तुझे खोना नहीं चाहता कभी भी, पर अब जब मैं तुझे नहीं चाहिए, मेरी आवाज रह रही है दबी सी।’ उनकी ये लाइन्स अब फैंस के दिल छू गई हैं। इसे फैंस अब ईशा मालवीय से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, अभिषेक ने कहीं भी ईशा के नाम का जिक्र नहीं किया।
हाल ही में रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो
दूसरी तरफ अभिषेक इन दिनों अपने काम में काफी बिजी चल रहे हैं। एक्टर को लगातार कई बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मनारा चोपड़ा के साथ एक म्यूजिक वीडियो किया था। 3 दिन पहले ही उनका गाना ‘सांवरे’ (Saanware) रिलीज हुआ है जिसे फैंस का अच्छा रिस्पांस भी मिला। वहीं, बीते दिन अभिषेक का आयशा खान (Ayesha Khan) संग इस गाने पर एक रोमांटिक वीडियो भी वायरल हुआ था। बात अगर ईशा की करें तो वो भी काम में जुटी हुई हैं और उनके और समर्थ के बीच अनबन की खबरों ने अफवाहों का बाजार गर्म किया हुआ है। बीते दिन समर्थ की इंस्टा स्टोरी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं जहां चिंटू ने बिना नाम लिए ईशा को ताना मारा था।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines