Abhishek Kumar Talks About Khanzaadi: अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) भले ही बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विनर नहीं बन पाए। लेकिन उन्होंने कई लोगों के दिल जीत लिए। उनकी दीवानगी का सबूत इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के अंदर अभिषेक कुमार का खानजादी (Khanzaadi) के साथ फ्लर्टिंग अंदाज देखने को मिला। ऐसे में उनके फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि ये दोस्ती आगे किस मोड़ पर जाएगी।
क्या खानजादी से मिलना चाहेंगे अभिषेक?
अब अभिषेक ने एक इंटरव्यू में खुलकर खानजादी (Khanzaadi) के लिए अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। दरअसल जब अभिषेक से इंटरव्यू में पूछा गया खानजादी को लेकर आपका क्या कहना है। अभिषेक के जवाब से लग रहा है कि वो खानजादी के साथ बात आगे बढ़ाना चाहते हैं। अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा, मुझे खानजादी पसंद तो है, लेकिन मैंने पहले भी कहा था पहले हम एक दूसरे के साथ टाइम बिताएंगे। फिर देखते हैं आगे क्या होता है। जब उनसे फ्लर्टिंग को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि वो फ्लर्टिंग तो थी ही। लेकिन रहते रहते मुझे उनसे एक लगाव हो गया था। मुझे उनके साथ वक्त बिताना बातें करना अच्छा लगता है। अभिषेक आगे कहते हैं, मैं इसे प्यार का नाम बिल्कुल नहीं दूंगा। लेकिन हां मैं उनसे बिल्कुल मिलना चाहूंगा, अगर कुछ बात बनती है तो बहुत अच्छा है वरना दोस्त तो हैं ही।
खानजादी का नाम सुनते ही मारी थी आंख
अब अभिषेक ने तो अपना जवाब दे दिया है। आगे खानजादी पर निर्भर करता है कि वो अभिषेक को लेकर क्या सोचती हैं। इससे पहले भी जब एक इंटरव्यू में अभिषेक से खानजादी के बारे में पूछा गया था। तो उन्होंने हंसते हुए इसका जवाब दिया था और कहा था, ‘खानजादी के साथ दोस्ती नहीं कुछ और’। उन्होंने खानजादी का नाम सुनते ही आंख मारकर एक रोमांटिक रिलेशनशिप की तरफ इशारा किया था।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
10 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
11 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
16 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
16 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
17 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
19 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines