खानजादी को लेकर क्या है Abhishek की फीलिंग्स? अब की खुलकर बात

Abhishek Kumar Talks About Khanzaadi: अभिषेक कुमार बिग बॉस से निकलने के बाद लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। अब उन्होंने खानजादी के साथ अपने रिश्ते पर दिल खोलकर बात की है।

abhishek kumar and khanzaadi

pic credit-instagram abhishek kumar express feeling for khanzaadi

Abhishek Kumar Talks About Khanzaadi: अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) भले ही बिग बॉस 17  (Bigg Boss 17) के विनर नहीं बन पाए। लेकिन उन्होंने कई लोगों के दिल जीत लिए। उनकी दीवानगी का सबूत इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के अंदर अभिषेक कुमार का खानजादी (Khanzaadi)  के साथ फ्लर्टिंग अंदाज देखने को मिला। ऐसे में उनके फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि ये दोस्ती आगे किस मोड़ पर जाएगी।

विज्ञापन

क्या खानजादी से मिलना चाहेंगे अभिषेक?

विज्ञापन

अब अभिषेक ने एक इंटरव्यू में खुलकर खानजादी (Khanzaadi)  के लिए अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। दरअसल जब अभिषेक से इंटरव्यू में पूछा गया खानजादी को लेकर आपका क्या कहना है। अभिषेक के जवाब से लग रहा है कि वो खानजादी के साथ बात आगे बढ़ाना चाहते हैं। अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा, मुझे खानजादी पसंद तो है, लेकिन मैंने पहले भी कहा था पहले हम एक दूसरे के साथ टाइम बिताएंगे। फिर देखते हैं आगे क्या होता है। जब उनसे फ्लर्टिंग को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि वो फ्लर्टिंग तो थी ही। लेकिन रहते रहते मुझे उनसे एक लगाव हो गया था। मुझे उनके साथ वक्त बिताना बातें करना अच्छा लगता है। अभिषेक आगे कहते हैं, मैं इसे प्यार का नाम बिल्कुल नहीं दूंगा। लेकिन हां मैं उनसे बिल्कुल मिलना चाहूंगा, अगर कुछ बात बनती है तो बहुत अच्छा है वरना दोस्त तो हैं ही।

विज्ञापन

खानजादी का नाम सुनते ही मारी थी आंख

अब अभिषेक ने तो अपना जवाब दे दिया है। आगे खानजादी पर निर्भर करता है कि वो अभिषेक को लेकर क्या सोचती हैं। इससे पहले भी जब एक इंटरव्यू में अभिषेक से खानजादी के बारे में पूछा गया था। तो उन्होंने हंसते हुए इसका जवाब दिया था और कहा था, ‘खानजादी के साथ दोस्ती नहीं कुछ और’। उन्होंने खानजादी का नाम सुनते ही आंख मारकर एक रोमांटिक रिलेशनशिप की तरफ इशारा किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ