Abhishek Kumar Isha Malviya: ‘बिग बॉस सीजन 17’ के एक्स कपल अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय को हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में देखा गया था। ‘बिग बॉस’ के घर में इन दोनों के बीच जो कुछ हुआ, वो पूरे देश ने देखा था। नेशनल टीवी पर इन दोनों के रिश्ते की और ब्रेकअप की सच्चाई सामने आई थी। एक समय पर इन दोनों के बीच इतनी कड़वाहट आ गई थी कि दोनों एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे। वहीं, अब इन दोनों की एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे देखकर हर कोई हैरान है।
अभिषेक और ईशा के किसिंग फोटो का क्या है राज?
हाल ही में अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय कार में भी साथ स्पॉट हुए थे। इस दौरान ईशा अपना मुंह छुपाने की कोशिश कर रही थीं। वहीं, अब इन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें अभिषेक कुमार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय को माथे पर प्यार से किस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये देखकर अगर आप भी हैरान हैं, तो बता दें ये दोनों रियल लाइफ में रोमांस नहीं कर रहे हैं। दरअसल, जल्द ही ईशा के साथ अभिषेक का एक रोमंटिक म्यूजिक वीडियो आने वाला है।
विवादित बयान के बाद एक्स गर्लफ्रेंड संग किया काम
अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के नए गाने का नाम है- ‘नी तू बार बार’ है और कल इसका टीजर रिलीज होने वाला है। अब इसका पोस्टर शेयर करते हुए इस एक्स कपल ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। लोग ये देखकर हैरान हैं कि अभिषेक कुमार हाल ही में एक इंटरव्यू में ये कहते हुए नजर आए थे कि कौन ईशा? वो तो सिर्फ एक ही ईशा को जानते हैं- ईशा सिंह। वहीं, अब वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ म्यूजिक वीडियो कर रहे हैं। अब उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के क्या रिएक्शंस आ रहे हैं? चलिए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के पहले 2 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, ‘हुनर’ की नहीं होगी कमी
अभिषेक और ईशा को देख क्या बोले लोग?
एक यूजर ने लिखा, ‘लड़की के चक्कर में चिंटू को धोखा दे दिया?’ एक फैन ने लिखा, ‘इसी कमबैक का हमें इंतजार था।’ एक शख्स ने लिखा, ‘इनके फैंस आपस में लड़-लड़कर मर गए और ये साथ वीडियो शूट कर रहे हैं… मिला कुछ?’ तो किसी ने अभिषेक से सवाल करते हुए कहा, ‘कुछ सेल्फ रिस्पेक्ट है या नहीं भाई।’ अब कोई अभिषेक की सेल्फ रिस्पेक्ट पर ताने कस रहा है, तो कोई इस गाने के लिए एक्साइटमेंट दिखा रहा है।
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
34 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
6 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines