Bigg Boss Fame Actor Faced Casting Couch: टीवी इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है और अपने साथ हुई घटना का बेबाकी के साथ खुलासा किया है। कई एक्ट्रेस और एक्टर रहे हैं, जिन्होंने इस दर्द को सहा है। इस बीच बिग बॉस के कंटेस्टेंट और फेमस एक्टर ने कास्टिंग काउच पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि ‘बिग बॉस 17’ के फर्स्ट रनर अप अभिषेक कुमार हैं, जो फिलहाल ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस शो में जाने से पहले अभिषेक एक पॉडकास्ट शो में पहुंचे, जहां उन्होंने कास्टिंग काउच और अपनी शुरुआती जर्नी पर बात की। एक्टर ने बताया कि शुरुआत में जब वो मुंबई आए थे तो उन्हें एक्टर बनने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।
परिवार से बोला था झूठ
अभिषेक कुमार ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि स्ट्रगल पीरियड के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। इस घटना से वो इतना टूट गए थे कि उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लग गए थे। अभिषेक ने बताया, ‘मैं 2018 में मुंबई आया था और मैंने परिवार से झूठ बोला था कि मैं 6 महीने से दिल्ली में हूं।’ एक्टर ने बताया कि ‘एक बार मैंने अपने पापा से एक्टर बनने की बात कही थी और उन्होंने मुझे बहुत मारा था। इसलिए मैंने सोचा कि मुंबई बताने पर फिर मार खानी होगी।’
यह भी पढ़ें: Arjun Kapoor के बाद Malaika Arora ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, किसकी तरफ कर रहीं इशारा?
काम के बहाने गलत हरकत
अभिषेक ने आगे बताया, ‘मुंबई में मुझे काम की तलाश थी। इस दौरान मैं एक गे से मिला जिसने काम दिलाने के बहाने मेरे साथ गलत हरकत की। उस घटना से मैं इतना डर गया कि तुरंत ही मैंने ट्रेन की जनरल टिकट बुक की और घर भाग गया।’ एक्टर ने बताया कि ‘मुझे लगा था उस गे शख्स ने मुझे मेरे काम की बदौलत साइन किया है लेकिन उसका इरादा कुछ और ही था।’
बिग बॉस से हुए काफी पॉपुलर
उन्होंने आगे कहा, ‘इस घटना से मैं काफी डर गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि किसके साथ मैं शेयर करूं? अगर किसी से कहा तो लोग मुझे जज करेंगे। मैंने सोच मर ही जाता हूं। हालांकि बाद में मैंने अपनी मम्मी को सारी बात बताई। वो तुरंत रोने लगीं और उन्होंने मुझे घर लौट आने को कहा था।’ गौरतलब है कि अभिषेक कुमार ‘बिग बॉस 17’ से काफी पॉपुलर हुए थे। ईशा मालवीय के साथ उनके झगड़े ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines