Stolen Teaser Release: अभिषेक बनर्जी जब भी स्क्रीन पर नजर आते हैं, तो एक बड़ा इम्पैक्ट छोड़ देते हैं। उनके हर परफॉरमेंस को फैंस पसंद करते हैं। कॉमेडी में तो वो शानदार लगते ही हैं, लेकिन जब भी अभिषेक बनर्जी डार्क किरदार में नजर आते हैं, तो उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक बार फिर वो फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘स्टोलेन’ का टीजर सामने आ गया है। कुछ देर पहले ही ‘स्टोलेन’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया।
‘स्टोलेन’ का नए पोस्टर आया सामने
नए पोस्टर में अभिषेक बनर्जी का लुक देखकर फैंस के बीच खलबली मच गई। एक्टर के चेहरे पर चोट के निशान और खून नजर आ रहा है। साथ ही उनकी आंखों से आंसू बह रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर कर बताया गया कि ये एक गुमशुदा बच्चे और समय के खिलाफ रोमांचक दौड़ की कहानी है। ये फिल्म 4 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। रिलीज डेट रिवील करने के बाद फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया।
टीजर में खून से लथपथ दिखे अभिषेक बनर्जी
52 सेकंड के इस टीजर में कई ऐसे पल आएंगे, जब आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। टीजर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कहानी में अंधविश्वास भी दिखाया जाएगा। वीडियो में बताया गया है कि इस क्षेत्र में साया है। भगवान किसी वजह से नाराज हैं और लोगों में गुस्सा भरा पड़ा है, जो कभी भी फूट सकता है। वीडियो में फाइटिंग सीन दिखाए गए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे अपनी जान बचाने के लिए अभिषेक बनर्जी और बाकी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम Bandgee Kallra के घर हुई चोरी, 2 गेट तोड़ कैश के साथ कैमरा भी ले गए चोर
क्या है ‘स्टोलेन’ की कहानी?
टीजर में खूब खूनखराबा दिखाया गया है। वैसे अभिषेक बनर्जी की फिल्मों और वेब सीरीज की USP ही खूनखराबा है। ऐसे में जब फिल्म में एक्टर एक बार फिर खून से लथपथ हालत में नजर आएंगे, तो दर्शक उन्हें जरूर पसंद करेंगे। आपको बता दें, ‘स्टोलेन’ 2 भाइयों की कहानी है, जो एक गांव के रेलवे स्टेशन पर किसी गरीब औरत के बच्चे की किडनेपिंग देख लेते हैं। उसे बचाने की कोशिश इनके लिए मुसीबत बन जाती है और उल्टा इनकी जान खतरे में पड़ जाती है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines