हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

K3G की एडिटिंग में काट दिया गया था हिट एक्टर का पत्ता, फिल्म के कैमियो में थे सुपरस्टार

Abhishek Bachchan’s cameo scene in ‘K3G’: करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को बीते सालों में दर्शको ने खूब सराहा है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan’s cameo scene in ‘K3G’

Abhishek Bachchan’s cameo scene in ‘K3G’: करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को बीते सालों में दर्शको ने खूब सराहा है। फैंस को ये फिल्म बेहद पसंद आई और दर्शको ने फिल्म पर जमकर प्यार भी लुटाया।

इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सदाबहार फिल्मों में से एक माना जाता है। आज भी इस फिल्म को उतना ही पसंद किया जाता है, जितना रिलीज के समय किया गया।

यह भी पढ़ें- Kamal Haasan की एक ऐसी फिल्म, जिसने 200 से भी ज्यादा दिनों तक थिएटर पर किया कब्जा, 1 करोड़ के बजट में बनी मूवी ने जमकर छापे नोट

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन थे फिल्म के कैमियो में

हालांकि बहुत कम लोग ऐसे हैं, जो ये जानते हैं कि इस मल्टी-स्टारर फिल्म में अभिषेक बच्चन का भी कैमियो था, जिसे बाद में हटा दिया गया था। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में अभिषेक बच्चन ने भी कैमियो किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। बता दें कि करीना कपूर, ऋतिक रोशन और जूनियर बी वाला डिलीट किया गया सीन सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन देते हैं।

 

पहले जॉन अब्राहम को ऑफर हुआ था रोल

बता दें कि अभिषेक बच्चन के कैमियो का रोल पहले जॉन अब्राहम को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया। हालांकि अभिषेक के रोल को भी फिल्म की एडिटिंग में काट दिया गया था। वहीं, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा था कि यह क्यों डिलीट किया गया?’ वहीं दूसरे ने लिखा कि मैं प्रेम की दीवानी हूं क्रॉसओवर। एक नेटीजन ने मजाक में कहा कि ‘अच्छा हुआ डिलीट कर दिया था ये सीन’। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर करते नजर आते हैं।

विज्ञापन

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

बता दें कि इस फिल्म ने अपनी छप्परफाड़ कमाई से बॉक्स ऑफिस को हिला डाला था। दर्शको को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि इसका जलवा आज तक बरकरार है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साल 2001 में 14 दिसंबर को रिलीज किया गया था। फिल्म का बजट महज 45 करोड़ था और इसने वर्ल्डवाइड 119.29 करोड़ कमाए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola