हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Abhishek-Aishwarya का वीडियो फिर वायरल, अलगाव की अफवाह उड़ाने वालों को मिला करारा जवाब

Abhishek-Aishwarya Video Viral: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक बार फिर से एक साथ नजर आए हैं। अलगाव की अफवाहों के बीच फिर से कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन
Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai

Abhishek-Aishwarya Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। जरा-सा कुछ होता नहीं है कि दोनों के अलग होने की अफवाह जोरों से उड़ने लगती है। अब ऐसा लग रहा है कि कपल ने इस तरह की झूठी अफवाह उड़ाने वालों को मुंह तोड़ जवाब देने की ठान ली है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या और अभिषेक का वीडियो वायरल

बीते लंबे टाइम से ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर चर्चा होती रही है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि, कुछ ही दिनों पहले दोनों को अपनी बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में एक साथ देखा गया था। तब भी लोगों ने कहा कि दोनों शायद बेटी के लिए साथ नजर आए हैं, लेकिन कपल की बारे में उलटी-सीधी बातें करने वालों को अब मुंहतोड़ जवाब मिल गया है।

अभिषेक ने किया ये काम

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या ही नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। कपल को ना सिर्फ एयरपोर्ट पर साथ देखा गया बल्कि अभिषेक बेहद प्यार से अपनी वाइफ के लिए कार का दरवाजा भी खोलते नजर आए। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो आग की तरह वायरल हो गया। साथ ही जो लोग कपल के बारे में कुछ भी कह देते हैं, उनके मुंह पर भी ताला लग गया है।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने भी इस पर जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों में खूब प्यार है। दूसरे यूजर ने कहा कि दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि दोनों की जोड़ी कमाल है। एक और यूजर ने लिखा कि क्या बात है बहुत दिनों बाद साथ नजर आए। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने वीडियो को देखने के बाद किए हैं।

आराध्या का वीडियो भी वायरल

इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या और आराध्या एयरपोर्ट से बाहर आ रही हैं और तभी अचानक से आराध्या उछलती हैं। ये देखकर ऐश्वर्या पूछती हैं कि क्या किसी ने तुम्हें धक्का मारा। वहीं, अब इंटरनेट पर ऐश्वर्या की बेटा का भी ये वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को नहीं थी टाइट कपड़े पहनने की परमिशन, ‘रंग’ को लेकर भी उड़ता था मजाक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola