अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। जहां ऐश्वर्या इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, वहीं अभिषेक अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में Hollywood Reporter India को दिए गए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि उन्हें अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है और उन्होंने बताया कि ऐसी नेगेटिविटी से निपटने में ऐश्वर्या की सलाह उनके बहुत काम आई है।
अभिषेक बच्चन चाहते हैं कि लोग उन्हें पसंद करें
अभिषेक ने पहले भी कहा था कि वह सबको खुश रखना चाहते हैं और चाहते हैं कि लोग उन्हें पसंद करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब भी ऐसा सोचते हैं तो उन्होंने कहा, ‘हां, वक्त सिखाता है कि कभी-कभी हम बेवकूफी कर सकते हैं, इतना परफेक्ट बनने की कोशिश मत करो, लेकिन मैं ये इच्छा कभी छोड़ना नहीं चाहता। जिस दिन मैंने मान लिया कि मैं सबको खुश नहीं कर सकता और जो हूं वो हूं, वो दिन मेरी एक्टिंग करियर के लिए खतरनाक होगा। उस सोच में घमंड होता है और उससे इंसान में सुधार की चाहत खत्म हो जाती है।’
ऐश्वर्या राय की सलाह
अभिषेक ने बताया कि वह आज भी नेगेटिव बातें पढ़ते हैं और उन पर ध्यान देते हैं, जबकि ऐश्वर्या हमेशा उन्हें समझाती हैं कि ऐसी बातों को नजरअंदाज करो। वह कहती हैं, ‘यह सब पानी की तरह है, नेगेटिव चीजों के बजाय पॉजिटिव बातों पर ध्यान दो, वही ज्यादा मायने रखती हैं।’
अभिषेक और ऐश्वर्या का रिश्ता
ऐश्वर्या और अभिषेक की मुलाकात 2000 के दशक की शुरुआत में फिल्म सेट पर हुई थी, लेकिन उनके बीच नजदीकियां फिल्म गुरु के समय बढ़ीं। फिल्म रिलीज होते-होते उनकी सगाई हो चुकी थी। दोनों ने 2007 में शादी कर ली और 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। ये कपल हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की नजरों से दूर रखता है। बीच में उनके अलग होने की अफवाहें भी उड़ती रहीं, लेकिन उन्होंने कभी इस पर कुछ नहीं कहा। इसके बजाय वे एक-दूसरे के साथ पब्लिक इवेंट्स में नजर आकर अफवाहों को गलत साबित करते रहे।
ये भी पढ़ें- ‘फिर हेरा फेरी’ से ‘वेलकम बैक’ तक, इन फिल्मों में परेश रावल ने लगाया कॉमेडी का तड़का
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
17 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines