Abhishek Bachchan on planning Second Baby With Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन हाल ही में अपने दोस्त और एक्टर रितेश देशमुख के साथ एक चैट शो में थे। इस दौरान अभिषेक से रितेश ने उनके दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर सवाल पूछ डाला, जिसके जवाब में अभिषेक पहले तो शर्म से लाल-पीले हो गए। इसके बाद एक्टर ने कहा कि कम से कम उम्र का तो लिहाज करो। इस पर रितेश ने अभिषेक के पैर छू लिए।
अभिषेक ने दूसरे बच्चे पर क्या कहा?
दरअसल प्राइम वीडियो के चैट शो ‘केस तो बनता है’ के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अभिषेक बच्चन ने शिरकत की। इस दौरान शो के होल्ट रितेश देशमुख ने उनसे कई मजाकिया सवाल किए। अपने चिर-परिचित अंदाज में रितेश ने अभिषेक से कई बातें की। इस दौरान रितेश ने अभिषेक से पूछा कि आपके परिवार में अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या सभी का ही नाम ‘A’ लेटर से शुरू होता है तो फिर जया आंटी और श्वेता ने क्यों नहीं किया ऐसा। इस पर अभिषेक ने कहा कि ये तो आपको उन्हीं से पूछना पड़ेगा।
इसके बाद रितेश देशमुख ने कहा कि आराध्या के बाद क्या? इस पर अभिषेक ने कहा कि अब तो जब अगली पीढ़ी आएगी तभी बता पाएंगे। अभिषेक के इस जवाब के बाद रितेश ने कहा कि ‘उतना कौन रुकता है। जैसे रितेश, रियान, राहिल। वैसे अभिषेक, आराध्या और।’ रितेश के इतना कहने पर अभिषेक शर्मा जाते हैं और कहते हैं कि उम्र का लिहाज किया करो। इसके बाद रितेश ने अभिषेक के तुरंत पैर छू लिए।
डिवोर्स रूमर्स पर लगी लगाम
हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में थे, लेकिन इन अफवाहों पर इस कपल ने तब विराम लगा दिया जब दोनों एक वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ दिखाई दिए। इस मौके पर अभिषेक ने ऐश्वर्या और उनकी मां के साथ सेल्फी भी क्लिक की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 2007 में शादी की थी और नवंबर 2011 में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: 52 की उम्र में सिंगल है Salman Khan की हीरोइन, ड्रग केस में आया नाम, सालों बाद क्यों भारत वापस आईं?
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines