Abhishek Bachchan Walked out from Show: अभिषेक बच्चन हाल ही में एक पुराने वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वो एक कॉमेडी शो से अचानक वॉक आउट कर गए थे। ये घटना उस वक्त की है जब अभिषेक और उनके पिता अमिताभ बच्चन पर एक जोक को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि इस पूरी घटना को लेकर एक बड़ा ट्विस्ट था, चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
अभिषेक बच्चन रितेश के शो में पहुंचे
दरअसल ये मामला 2022 का है, जब अभिषेक बच्चन रितेश देशमुख के कॉमेडी शो ‘केस तो बनता है’ में पहुंचे थे। शो में कॉमेडियन पारितोष त्रिपाठी ने खुद को एक ट्रोलर के तौर पर पेश किया था, जो अक्सर सेलेब्रिटीज का मजाक उड़ाते हैं। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के लंबे हाथों को लेकर एक जोक मारा, जो अभिषेक को अच्छा नहीं लगा।
हद पार नहीं करनी चाहिए- अभिषेक
अभिषेक बच्चन ने शो के बीच में ही पारितोष से मजाक करने के तरीके पर नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह के जोक्स उनके पिता के बारे में नहीं किए जाने चाहिए। अभिषेक ने कहा, ‘मैं कॉमेडी को समझता हूं, लेकिन हमें अपने माता-पिता के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहिए। ये मेरे लिए ठीक नहीं लगता। यही कारण है कि मैं ये कह रहा हूं कि हमें थोड़ा सम्मान रखना चाहिए। कॉमेडी की कोई सीमा होनी चाहिए, हमें कभी-कभी हद पार नहीं करनी चाहिए।’
अभिषेक ने चलते शो से किया वॉक आउट
अभिषेक का गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ गया कि उन्होंने शो बीच में छोड़ने का फैसला किया और सेट से बाहर चले गए। ये पल रितेश और पारितोष के लिए काफी हैरान करने वाला था। हालांकि, पारितोष ये जानकर चिंतित हो गए थे कि कहीं अभिषेक उनके मजाक को गंभीरता से न ले लें। वो बार-बार ये समझाने की कोशिश करते हैं कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
शुरुआत में ये स्थिति गंभीर लग रही थी, लेकिन कुछ समय बाद अभिषेक वापस लौटे और हंसते हुए सबको ये बताया कि ये एक प्रैंक था। अभिषेक ने पारितोष को गले लगाकर कहा, ‘इस ट्रोलिंग गेम में अब मैं तुम्हारा बॉस हूं, ऐसे ही होता है!’ इससे सभी ने राहत की सांस ली और हंसी-मजाक का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया इन्फलुएंसर ने गर्लफ्रेंड संग की शादी, मिनटों में तस्वीरें हुईं वायरल
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
35 mins agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 hr agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
6 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
6 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
7 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
9 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
17 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines