Abhishek Bachchan: बच्चन परिवार एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है। 9 सितंबर को बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी बड़ी खबर आई थी और आज अभिषेक बच्चन लाइमलाइट में बने हुए हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन के दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद अब उनके पति अभिषेक बच्चन भी हाई कोर्ट का रुख कर रहे हैं। अब इन दोनों पति-पत्नी को अचानक कोर्ट के चक्कर क्यों लगाने पड़ रहे हैं? आखिर उनकी जिंदगी में ऐसा क्या हुआ है कि कपल को कानून का सहारा लेना पड़ा? चलिए जानते हैं।
ऐश्वर्या के बाद अभिषेक ने किया हाई कोर्ट का रुख
दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिना उनकी इजाजत या जानकारी के उनके नाम, फोटोज और आवाज का कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल होने पर पाबंदी के लिए हाई कोर्ट में गुहार लगाई थी। अब इसी मामले में अभिषेक बच्चन भी अदालत का दरवाजा खटखटा रहे हैं। 10 सितंबर को जूनियर बच्चन ने अपने पब्लिसिटी और पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अपील की है। अभिषेक बच्चन चाहते हैं कि वेबसाइट और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर बिना उनकी मर्जी या जानकारी उनकी फोटोज या फेक वीडियो इस्तेमाल न किए जाएं।
व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा की रखी मांग
कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन के एआई-जनरेटेड वीडियो बनाए जा रहे हैं, साथ ही इसमें कुछ अश्लील कंटेंट भी शामिल हैं। अब अभिषेक बच्चन हाई कोर्ट से मांग कर रहे हैं कि उनके फेक वीडियो और तस्वीरें, जो अश्लील कंटेंट के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं, उन पर रोक लगा दी जाए। आज दोपहर 2:30 बजे इस मामले की सुनवाई होगी। अभिषेक से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को भी इसी मुश्किल का सामना करना पड़ा था। ऐसे में 2 दिन के अंदर अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ने अपने व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रास्ता चुना है।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan क्यों पहुंचीं हाई कोर्ट? नाम और चेहरे से जुड़ा है मामला
अमिताभ बच्चन भी लगा चुके गुहार
आपको बता दें, इन दोनों से पहले अमिताभ बच्चन भी अपने व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा का मुद्दा उठा चुके हैं। एक-एक करके अब बच्चन परिवार के सभी सदस्य कड़े कदम उठा रहे हैं। लोग जिस तरह से एक्टर्स की तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो चिंताजनक है। ऊपर से एआई-जनरेटेड फोटो और वीडियो तो और भी मुश्किल खड़ी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर्स के नाम और तस्वीरों के दुरुपयोग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines