अभिषेक बच्चन पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी का हुआ निधन, बोले- 'पैर छूकर मैं पहला शॉट देता था'

Abhishek Bachchan Make Up Artist Death: अभिषेक बच्चन को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनके करीबी का निधन हो गया है. उनके 27 साल पुराने मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा का निधन हो गया है, जिसके लिए एक्टर ने सोशल मीडिया पर भावुक भरी पोस्ट शेयर की है.

Abhishek Bachchan, Abhishek Bachchan Make Up Artist Death, Abhishek Bachchan touches his Make Up Artist feet

अभिषेक बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट का निधन. (Photo- Abhishek Bachchan/Insta)

Abhishek Bachchan Pens Emotional Post: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अभिषेक बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट से जुड़ी खबर सामने आ रही है. उनके 27 साल पुराने मेकअप आर्टिस्ट का निधन हो गया है. उनका नाम अशोक दादा था. उनका निधन बीते दिन ही हुआ है. उनकी मौत से अभिषेक को गहरा झटका लगा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अशोक दादा के साथ फोटो शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लंबी चौड़ी इमोशनल पोस्ट शेयर की है.

अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर मेकअप आर्टिस्ट अशोक दादा के साथ फोटो शेयर की है. उनके साथ फोटोज शेयर कर उन्होंने पुराने दिनों को याद किया है. अभिनेता ने इस पोस्ट में लिखा कि अशोक दादा उनके लिए सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा थे. एक्टर ने बताया कि वह उनके साथ 27 साल से ज्यादा समय से थे. अभिषेक ने बताया कि उन्होंने ही एक्टर को उनकी पहली फिल्म के लिए मेकअप करके तैयार किया था.

इतना ही नहीं, अभिषेक बच्चन ने बताया कि अशोक दादा के बड़े भाई दीपक लगभग 50 साल तक अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन रहे थे. अभिषेक ने आगे अशोक दादा की मौत की वजह के बारे में बताते हुए लिखा कि अशोक दादा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. इसलिए वह सेट पर नहीं आते थे. फिर भी वह हमेशा एक्टक का हालचाल ले लेते थे. वह अपने असिस्टेंट से उनका मेकअप करवाते थे. अभिषेक उनकी तारीफ में आगे लिखते हैं कि वह बहुत ही प्यारे और मिलनसार इंसान थे. उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी.

फिल्म के पहले शॉट से पहले आशीर्वाद लेते थे अभिषेक

इतना ही नहीं, अभिषेक बच्चन ने आगे लिखा कि वो हर नई फिल्म के पहले शॉट से पहले अशोक दादा का पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे. लेकिन, अब वह इस दुनिया में नहीं रहे. इस पर अभिनेता ने कहा कि अब आसमान की ओर देखकर उनका आशीर्वाद लेना होगा. अंत में एक्टर ने अशोक दादा के प्यार और मुस्कान के लिए शुक्रिया कहा. अभिनेता ने कहा कि अब उनके लिए सेट पर जाना काफी मुश्किल होगा. उन्होंने दादा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ