Abhishek Bachchan On Daughter Aaradhya Bachchan: अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जो हमेशा अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक्टर शूजीत सरकार की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन में बिजी हैं और इसी कड़ी में वो शो ‘केबीसी 16’ के मंच पर पहुंचे। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन के शो में काफी बातें शेयर करते नजर आए। इस दौरान पिता-पुत्र की जोड़ी ने जमकर मस्ती की और फिल्म को लेकर काफी बातें की गईं, लेकिन इस दौरान अभिषेक अपनी बेटी आराध्या पर बात करते हुए भी काफी इमोशनल हो गए।
अभिषेक ने अपनी फिल्म पर क्या कहा?
अभिषेक ने बताया कि उनकी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ एक सिंगल पिता की इमोशनल जर्नी पर बेस्ड है। फिल्म में उनका किरदार अर्जुन सेन है, जो अपनी बेटी के साथ रिश्ते में आई दूरी का सामना करता है। अभिषेक ने कहा कि अर्जुन का किरदार अपनी बेटी के लिए पूरी तरह से समर्पित है और उस वादे से जुड़ा है जिसमें वो अपनी बेटी को ये भरोसा दिलाता है कि वो हमेशा उसके साथ रहेगा।
आराध्या पर क्या बोले अभिषेक?
फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिषेक ने अपनी बेटी आराध्या के बारे में भी दिल छूने वाली बातें की। उन्होंने कहा, ‘आराध्या मेरी बेटी है और शूजीत दा के पास भी दो बेटियां हैं। हम सभी ‘गर्ल डैड’ हैं। हम इस इमोशन को अच्छे से समझते हैं।’ इसके साथ ही अभिषेक ने कहा कि जिस तरह से फिल्म में उनका किरदार अपनी बेटी से कुछ वादे करता है ठीक उसी तरह वो भी आराध्या की शादी में डांस करना चाहते हैं। अभिषेक का ये बयान तब आया जब ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें खूब जोरों पर हैं। हालांकि इन अफवाहों को लेकर अब तक अभिषेक या एक्ट्रेस ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों पर लगाया विराम!
इस बीच 21 नवंबर को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर इन अफवाहों का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक कोई चीज सच न हो तब तक उसे झूठ ही माना जाना चाहिए। अमिताभ का ये बयान इस समय खासा सुर्खियों में है क्योंकि ये एक तरह से अफवाहों पर विराम लगाने वाला रहा।
फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ पर रिएक्शन्स
अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अभिषेक के अलावा अहिल्या बामरू, बनिता संधू, जॉनी लीवर, पर्ल डे और पियरले माने जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। कई लोगों का कहना है कि फिल्म का विषय दिलचस्प है, लेकिन कुछ जगहों पर ये थोडी धीमी लग सकती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में बड़ा उलटफेर, इन 5 दुश्मनों ने मिलाया हाथ, दोस्तों में आई खटास
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
23 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines