Abhishek Bachchan Cryptic Post: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सभी का अटेंशन ग्रैब कर लिया था। जूनियर बच्चन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कह दिया कि लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। अक्सर लोग खुद को ढूंढने की बातें करते हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अपने लापता होने की बात कर रहे थे। ऐसे में हर कोई कंफ्यूज हो गया कि आखिर मामला क्या है? सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि अभिषेक बच्चन ने क्या पोस्ट किया था?
अभिषेक बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट का सच हुआ रिवील
18 जून को अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम से एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए। अब जरा सा वक्त, बस अपने लिए चाहता हूं।’ जब उनका इस तरह का पोस्ट देख फैंस भी घबरा गए थे। वहीं, अब अभिषेक बच्चन ने नया पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया है कि वो अचानक गायब होने की बात क्यों कर रहे थे? एक्टर ने सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। घबराने की कोई बात नहीं है, अभिषेक बच्चन तो बस अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे।
अभिषेक ने की फिल्म ‘कालीधार लापता’ की अनाउंसमेंट
दरअसल, अभिषेक बच्चन की नई फिल्म आने वाली है ‘कालीधार लापता’। एक्टर तो बस उसकी तरफ फैंस का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे थे। अब अभिषेक बच्चन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कालीधार लापता’ का पहला पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में वो एक बच्चे के साथ पेड़ के ऊपर चढ़कर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वो एक दम सिंपल लुक में हैं। जैसे फिल्म में वो गांव के किसी आदमी का सादगी भरा किरदार निभा रहे हो। अब इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है, ‘चर्चाओं पर अब फुल स्टॉप! कभी-कभी, गायब होने से असली कहानी शुरू होती है। सपनों, ट्विस्ट और उन लोगों से भरी हुई जो इसे काबिल बनाते हैं।’
यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार के बाद कब और कहां होगा Mannara Chopra के पिता का उठाला? एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दी जानकारी
कब रिलीज होगी अभिषेक की फिल्म ‘कालीधार लापता’?
आपको बता दें, अभिषेक बच्चन की ये नई फिल्म ZEE5 पर आने वाली है। इसकी प्रीमियर डेट का भी ऐलान हो गया है। ‘कालीधार लापता’ का 4 जुलाई को ZEE5 पर प्रीमियर होगा। अब इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। अभिषेक बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को हवा दे दी थी। फैंस काफी चिंता में थे कि आखिर अभिषेक बच्चन को हुआ क्या है? खैर, अब एक्टर की अनाउंसमेंट के बाद अफवाहों पर रोक लग गई है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
40 mins agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
13 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
15 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
17 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
18 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
19 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
20 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
20 hrs agoLIVE: कनिका सदानंद की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने दी श्रद्धांजलि
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines