Aaradhya Birthday Party: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर कई सालों से तनाव भरी खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इनका रिश्ता उतार-चढ़ाव देखने के बाद लगभग दम तोड़ चुका है। काफी समय से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि ये दोनों तलाक लेने वाले हैं। इन रूमर्स को हाल ही में तब और हवा मिल गई थी जब आराध्या के बर्थडे पर अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए थे।
आराध्या के बर्थडे का सच आया सामने
दरअसल, एक हफ्ते पहले ऐश्वर्या ने बेटी के जन्मदिन पर ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसमें आराध्या के बचपन से अब तक की कई सारी फोटोज दिखाई दीं। वहीं, आखिरी फोटो आराध्या की बर्थडे पार्टी की थी, जिसमें सिर्फ मां-बेटी ही नजर आईं और अभिषेक तस्वीर में दिखाई नहीं दिए तो लोगों का शक और भी गहरा हो गया कि रिश्ता बिखरने के बाद एक्टर ने शायद बेटी से भी दूरी बना ली है।
आराध्या के बर्थडे पर कहां थे अभिषेक?
हालांकि, अब आराध्या बच्चन के जन्मदिन का सच सामने आ गया है। अभिषेक उस दिन कहां थे अब वो रिवील हो गया है। साथ ही ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर भी सारी कन्फ्यूजन दूर हो गई है। आपको बता दें, अभी तक इस कपल ने या बच्चन फैमिली के किसी मेंबर ने तो चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिससे सच्चाई सबके सामने आ गई है। दरअसल, Play Time India नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 वीडियो शेयर किए गए हैं। एक वीडियो में जहां ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं और आराध्या का बर्थडे खास बनाने के लिए इस इवेंट प्लानर को शुक्रियां कह रही हैं। तो वहीं, उसी पार्टी से अब अभिषेक का भी वीडियो वायरल हो गया है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर ‘डार्क कॉप ड्रामा’ की भरमार, आखिर तक नहीं सुलझेगी इन 5 फिल्मों की गुत्थी
बीवी या बेटी संग नहीं दिखे अभिषेक
अभिषेक बच्चन वीडियो में अपनी बीवी या बेटी के साथ तो दिखाई नहीं दिए, लेकिन वो इस पार्टी में थे ये कन्फर्म जरूर हो गया है। वो भी वीडियो में आराध्या का 13वां बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए इवेंट प्लानर्स को धन्यवाद दे रहे हैं। अब अभिषेक के इस वीडियो को देख कुछ फैंस ने तो राहत की सांस ले ली है। फैंस को भी साफ हो गया है कि एक्टर ने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी को स्किप नहीं किया था।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
36 mins agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
3 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
6 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
17 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines