Aishwarya Rai के कजन की जन्मदिन पार्टी में क्यों नहीं आए Abhishek Bachchan, जया बच्चन से जुड़ी है वजह

Abhishek Bachchan Did not Attend Aishwarya Rai Cousin Birthday: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों ने फिर से जोर पकड़ा जब ऐश्वर्या के कजन की बर्थडे पार्टी में एक्टर नहीं दिखे। लेकिन इसके पीछे की वजह दरअसल कुछ और है।

Abhishek Bachchan Did not Attend Aishwarya Rai Cousin Birthday

Abhishek Bachchan Did not Attend Aishwarya Rai Cousin Birthday

Abhishek Bachchan Did not Attend Aishwarya Rai Cousin Birthday: पिछले कई दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहों ने खूब जोर पकड़ा था, जिसके बाद से ही बच्चन परिवार इन दिनो सुर्खियों में है। बुधवार दोपहर जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की खराब हेल्थ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई, हालांकि कुछ समय बाद पता चला कि इंदिरा भादुड़ी का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। इसी बीच ऐश्वर्या राय के कजन के जन्मदिन के मौके पर अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए जिसके बाद एक बार फिर से तलाक की अफवाहें उठने लगीं।

विज्ञापन

इस वजह से नहीं दिखे अभिषेक बच्चन

दरअसल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन फिलहाल भोपाल में अपनी दादी इंदिरा भादुड़ी के साथ हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं। इंदिरा भादुड़ी को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, लेकिन उनकी स्थिति अब काफी बेहतर है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के चचेरे भाई के जन्मदिन की पार्टी में अभिषेक के ना आने पर कई सवाल उठे। जहां एक ओर लोग इस कपल को साथ देखने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अभिषेक की गैर-मौजूदगी ने कई लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर चल क्या रहा है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक अपनी नानी के पास हैं, जिनकी हेल्थ को लेकर फिलहाल बच्चन परिवार थोड़ा कन्सर्न है।

विज्ञापन

इंदिरा भादुड़ी ठीक हैं- केयरटेकर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इंदिरा भादुड़ी को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान अभिषेक बच्चन देर रात फ्लाइट लेकर भोपाल अपनी नानी के पास पहुंचे। उनकी नानी की देखभाल करने वाली केयरटेकर ने बताया कि इंदिरा की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘वो ठीक हैं। उनकी रीढ़ में मामूली फ्रैक्चर है, जिसके कारण वो अस्पताल में हैं। वो खाना खा रही हैं, पानी पी रही हैं और बात भी कर रही हैं।’ इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और बच्चन परिवार के समर्थकों ने इंदिरा भादुड़ी के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ