Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों को लेकर अफवाहें उड़ने लगती हैं कि दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि हर बार ये अफवाहें झूठी ही निकलती हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों के बीच दोनों का एक वीडियो समाने आया, जिसको लेकर दावा किया गया कि ये वीडियो दुबई एयरपोर्ट का है। हालांकि जब वीडियो की सच्चाई सामने आई, तो फैंस का दिल एक बार फिर से टूट गया। आखिर क्या है वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई? आइए जानते हैं…
क्या है वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई?
जैसे ही ऐश्वर्या और अभिषेक का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आई। हालांकि जब लोगों को वीडियो की सच्चाई पता लगी, तो फैंस का दिल फिर से टूट गया। दरअसल, इंटरनेट पर ऐश्वर्या और अभिषेक का ये वीडियो सामने आते ही हलचल बढ़ गई और इंटरनेटस खंगालना शुरू किया गया। जैसे ही इसकी पड़ताल हुई, तो पता लगा कि ये वीडियो अभी का नहीं है।
फरवरी में भी आया था ऐसा ही वीडियो
जी हां, इस वक्त जिस वीडियो ने इंटरनेट पर माहौल बना दिया था, उसको इसी साल फरवरी में भी शेयर किया गया था। तभी भी यहीं बातें हुई थीं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच में सब कुछ ठीक चल रहा है। भले ही दोनों के अलग होने की बातें होती रहती हैं, लेकिन इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
वीडियो में क्या था?
जो वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, उसमें देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी संग दुबई एयरपोर्ट पर हैं। वीडियो में अभिषेक आगे चल रहे हैं और ऐश्वर्या अपनी बेटी संग पीछे चल रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर रिएक्ट किया। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा कि भगवान इन्हें हमेशा खुश रखे, साथ में सब कितने खुश हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या अलग ही चमक रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि पूरा परिवार खुश है। एक और ने लिखा कि बहुत बढ़िया।
यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic ने लिया यूटर्न, इंडिया वापस आईं एक्ट्रेस, क्या कोई खास वजह?
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines