Abhishek Ambareesh Become Parents: साल 2024 तो मनोरंजन जगत के लिए अच्छा ही रहा। विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) से लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), दृष्टि धामी (Drashti Dhami ) और यामी गौतम (Yami Gautam) तक के घर इस साल नए मेहमान का स्वागत किया गया है। जी हां, ये सारे कपल इस साल पेरेंट्स बने हैं। अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है जो है अभिषेक अंबरीश (Abhishek Ambareesh) का जो साउथ इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। सैंडलवुड अभिनेता अभिषेक के घर बेटे का जन्म हुआ है। इस गुड न्यूज से एक्टर के फैंस भी काफी खुश हैं।
शादी के एक साल बाद दी गुड न्यूज
अभिषेक की शादी अवीवा बिडप्पा (Aviva Bidappa) से एक साल पहले ही यानी जून 2023 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही इस कपल के घर नन्हे मेहमान का वेलकम किया गया है और कपल दो से तीन हो गए हैं। जी हां, एक्टर के घर बेटे का जन्म हुआ है, और मां के साथ बच्चा भी पूरी तरह से ठीक है।
यह भी पढ़ें: KBC 16 Junior का पहला करोड़पति बनेगा ये बच्चा? 50 लाख तो जीत चुके
कब हुआ बच्चे का जन्म
सैंडलवुड एक्टर अभिषेक अंबरीश और उनकी पत्नी अवीवा बिडप्पा ने आज अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। जानकारी के लिए बता दें कि अवीवा ने आज सुबह ही यानी 12 नवंबर 2024 को एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि बेटा और मां एकदम ठीक हैं। अभिषेक की मां अपनी गोद में अपने पोते को लिए हुए है और वो बड़े ही प्यार से उसे निहार रही हैं।
साल की शुरुआत में की थी प्रेग्नेंसी अनाउंस
अभिषेक और अवीवा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट इसी साल 2024 की शुरुआत में ही की थी। अवीवा ने ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए इस गुड न्यूज को अपने फैंस को दी। वहीं सितंबर में बेबी शॉवर किया गया जिसमें उनके करीबी शामिल हुए। इस दौरान मम्मी पापा बनने वाले कपल काफी खुश नजर आ रहे थे। अवीवा के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही थी।
लोगों ने दी थी बधाई
जैसे ही अभिषेक के चाहने वालों को पता चला कि वो पापा बनने वाले हैं तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक के बाद एक बधाई संदेशों से पूरा कमेंट बॉक्स भर गया। वहीं अब जैसे ही एक्टर के चाहने वालों के पता चला है कि एक्टर के घर बेटे का जन्म हुआ है तो वो तो खुशी से फूले ही नहीं समा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: KBC 16 Junior: 25 लाख जीतने से क्यों चूका 10 साल का युवान? क्या था सवाल का जवाब
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 hr agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
3 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
4 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
4 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
12 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
14 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
16 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines