Pati Patni Aur Panga: रुबीना दिलैक इन दिनों कलर्स के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इस शो में लगातार एंटरटेनमेंट और कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों का खट्टा-मीठा रिश्ता अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। ‘बिग बॉस’ के घर में भी अक्सर कभी इन्हें एक-दूसरे से कभी एक-दूसरे के लिए लड़ते हुए देखा जाता था। वहीं, अब ‘पति पत्नी और पंगा’ में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। अब एक टास्क के दौरान अभिनव ने अपनी पत्नी को सबके सामने नागिन कह दिया है।
अभिनव ने गिनवाई रुबीना की खामियां
दरअसल, अब जल्द ही एक टास्क देखने को मिलेगा, जिसमें सभी पतियों को अपनी पत्नी को इन्साफ के तराजू में तोलना होगा। यानी पत्नी को उनकी खामियों और खूबियों में तोलना होगा। अब जो प्रोमो सामने आया है, उसमें गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना और अभिनव अपनी पत्नी रुबीना की खामियां गिनवाते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनव ने सबसे पहले कहा कि रुबीना बहुत ज्यादा जिद्दी हैं। वहीं, अभिनव ने रुबीना को बॉबी जासूस भी बताया है। यानी रुबीना पर उनके पति ने जासूसी करने का आरोप लगाया है।
रुबीना को अभिनव ने कह डाला नागिन
वहीं, आखिरी में रुबीना दिलैक को अभिनव ने नागिन कहा है। वो नागिन क्यों हैं? अभिनव ने इसका कारण भी बताया है। अभिनव ने कहा कि जब रुबीना सो रही होती हैं और उनकी नींद में कोई गुस्ताखी कर दे, कोई आवाज आ जाए, तो वो नागिन की तरह डसती हैं। रुबीना भी इस पर एग्री करती हुई नजर आई हैं। रुबीना ने कहा कि ‘मैं डसती हूं।’ इतना ही नहीं शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी भी रुबीना का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए हैं।
यह भी पढ़ें: कलर्स के लाडले की एक्स वाइफ को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, मेकर्स ने पिछले सीजन भी रची थी साजिश
देबिना को गुरमीत ने बताया गुंडी
दूसरी तरफ अब देबिना को गुरमीत ने सबके सामने गुंडी कहा है। हालांकि, देबिना ने खुद को डिफेंड करते हुए कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। देबिना ने कहा कि वो गुंडी हैं, इसीलिए उनके पति आधे नंगे होकर शर्टलेस घूम पाते हैं। इसके अलावा इस दौरान इनका वो सीक्रेट भी रिवील हुआ कि गुरमीत की फिल्म की शूटिंग के दौरान देबिना वीडियो कॉल पर नजर रखती थीं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
12 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines