हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अभिनव पांच दोस्तों के साथ मचाने आ रहे ओटीटी पर धमाल

सिनेमा के बदलते प्रारूप ने अब नए प्लेटफार्म पर कलाकारों को नईं संजीवनी दी है। सीरिज की कहानी पांच दोस्तों पर है, जिसके जरिए उम्मीद की जा रही है कि स्थानीय दर्शक इसे प्यार देंगे।

विज्ञापन

सिनेमा के बदलते प्रारूप ने अब नए प्लेटफार्म पर कलाकारों को नईं संजीवनी दी है। जिसका रिजल्ट हमें लगातार वेबसीरिज और फिल्मों में नए कलाकारों के परदार्पण के साथ देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अभिनव द्विवेदी की नई वेबसीरिज वी आर अर्नर ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर धमाल मचाने आ रही है। सीरिज की शूटिंग मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और बिहार में चल रही है। सीरिज की कहानी पांच दोस्तों पर है, जिसके जरिए उम्मीद की जा रही है कि स्थानीय दर्शक इसे प्यार देंगे।

अभिनव के मुताबिक सीरिज की कहानी गाँव के पांच दोस्तों पर है जो सुनहरे भविष्य के सपने लेकर मुंबई जाते हैं, लेकिन उन्हें उतनी सफलता नहीं मिल पाती। जिसके बाद सभी दोस्त सोशल मीडिया के माध्यम से मिलते हैं और वापस गाँव जाने का फैसला करते हैं। यहां आकर वे न सिर्फ अपना बल्कि औरों को भी रोजगार देकर लोगों में एक नयी उम्मीद जताते हैं।

पांच मुख्य पात्रों के रूप में अभिनव द्विवेदी, देव मिश्रा, दिव्यांशु योगी, शिवांशु योगी, शिवांगी शर्मा और अर्पिता साहू के नाम हैं। अभिनव झारखंड से हैं, देव उत्तर प्रदेश से, दिव्यांशु और शिवांशु मध्य प्रदेश से और शिवांगी और अर्पिता बिहार से हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें