Abhijeet bhattacharya On Salman Khan: मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने बेहतरीन गानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने अब तक करीब 1000 फिल्मों में 6000 से भी ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई म्यूजिक वीडियोज को अपनी जादुई आवाज से सजाया है। वह अपने विवादित बयानों को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ दिनों पहले अभिनेता ने शाहरुख खान को अपने निशाने पर लिया था। अब सिंगर ने सलमान खान पर धावा बोला है। सिंगर ने कहा है कि सलमान खान (Abhijeet bhattacharya On Salman Khan) उनकी नफरत के काबिल भी नहीं हैं। सिंगर ने यह भी बताया है कि आखिर सलमान खान के लिए उनके मन में अभी भी कड़वाहट क्यों है।
सलमान खुदा नहीं है
सिंगर अभिजीत ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि सलमान खान के साथ उनका कैसा रिश्ता है। जवाब में सिंगर ने एक्टर संग मतेभेदों पर बात की और कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वह मेरी नफरत के भी काबिल हैं। सलमान को मैं नफरत करने लायक भी नहीं समझता हूं। उसको जितना भी मिला है, सब दुआओं का असर है। वो दुआओं पर ही चल रहा है।’ अभिजीत ने आगे कहा, ‘अगर सलमान सोच रहे हैं कि वह खुदा बन गए हैं, तो ऐसा नहीं है। वह भगवान नहीं है।’
यह भी पढ़ें: ‘चिल्लाओ मत…’, The Archies की स्क्रीनिंग के दौरान फिर पैपराजी पर भड़कीं Jaya Bachchan
साल 2015 में हुआ था विवाद
बता दें कि अभिजीत भट्टाचार्या का सलमान खान के साथ 2015 में भी विवाद हो गया था। तब उन्होंने अभिनेता के खिलाफ एक ट्वीट किया था, जिसपर काफी बवाल हो गया था। और अब अभिजीत भट्टाचार्य ने एक बार फिर निशाना साधा है। अभिजीत भट्टाचार्य का कहना है कि सलमान ने अपने देश के गायकों की बजाय दुश्मन देश के गायकों को प्रमोट किया और उन्हें मौका दिया।
कभी नहीं किया सलमान का सपोर्ट
अभिजीत ने साल 2015 में हिट एंड रन केस को लेकर भी ट्वीट किया था। बता दें कि हिट एंड रन केस में एक शख्स की मौत हो गई थी और 4 घायल हुए थे। हालांकि, इस केस में सबूतों के अभाव के कारण बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुपरस्टार को राहत दे दी थी। उस समय अभिजीत ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि फुटपाथ किसी के सोने की जगह नहीं है। अब उनके इसी ट्वीट पर उनसे सलमान का समर्थन करने का सवाल किया गया। इसपर सिंगर ने कहा था कि लोग सोच भी कैसे सकते हैं कि मैं एक ऐसे आदमी को सपोर्ट करुंगा जो सिर्फ दुश्मन देश (पाकिस्तान) के कलाकारों को बढ़ावा देता हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
5 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
5 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines