Abhijeet Bhattacharya, Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने विवाद को लेकर चर्चा में रहते हैं। जी हां, एक टाइम पर अभिजीत भट्टाचार्य, शाहरुख खान के साथ काम करते थे और उन्होंने किंग खान के साथ कई मशहूर गानों को अपनी आवाज भी दी है। हालांकि, अभिजीत ने शाहरुख खान के साथ काम करना बंद कर दिया और अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
अभिजीत भट्टाचार्य ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में इस बारे में एक इंटरव्यू में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शाहरुख खान के साथ उनका विवाद तब शुरू हुआ था, जब उनको लगा कि उन्हें उनके काम का पूरा क्रेडिट नहीं दिया जाता। अभिजीत ने कहा कि जब भी सेल्फरेस्पेक्ट को ठेस लगती है, तो आपको समझ आ जाता है कि अब, बस… बहुत हो गया।
क्या बोले अभिजीत?
उन्होंने आगे कहा कि मैं शाहरुख खान के लिए नहीं बल्कि अपने काम के लिए गा रहा था, लेकिन मुझे लगा कि वो सभी को पहचान रहे हैं। जैसे कोई सेट पर चाय देता है, तो मुझे लगा कि कोई सिंगर को पहचान नहीं रहा, तो मैं क्यों आपकी आवाज बनूं। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे अभिजीत से पूछा गया कि क्या शाहरुख खान ने इस अनबन पर कभी सुलह करने की कोशिश की या नहीं?
मैं क्यों उम्मीद रखूं- अभिजीत
इस पर अभिजीत ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं है कि मेरा और शाहरुख खान का रिश्ता टूट गया है। हां, शाहरुख अब बड़े स्टार बन गए हैं और वो सिर्फ वो इंसान नहीं बल्कि बड़े कलाकार भी हैं। शायद उन्हें भी नहीं पता कि वो किस मुकाम पर हैं, तो मैं क्यों उनसे उम्मीद रखूं? उन्होंने आगे कहा कि मैं आज भी वही इंसान हूं, जो मैं था। हालांकि मैं अपने तरीके से आगे बढ़ रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि वो भी 60 के दशक में हैं और मैं भी उसी का हूं, तो किसी को माफी मांगने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: धमकी नहीं तो फिर क्यों ‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आएंगे Salman Khan? ये है वजह
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
38 mins agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
39 mins agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
20 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines