Abhay Deol Interview on Sexuality: बॉलीवुड के देओल परिवार के ताल्लुक रखने वाले एक्टर अभय देओल का एक इंटरव्यू अब काफी विवादों में आ गया है। दरअसल एक इंटरव्यू में अभय देओल ने अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। भय के इस बयान पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। लोगों की तरफ से अब तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। इतना ही नहीं अभय की एक तस्वीर ने भी सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। क्या है पूरा मामला और अभय ने ऐसा क्या बयान दिया जिससे कि सनसनी मच गई देखिए इस रिपोर्ट में।
अभय देओल ने खुद को किया किस
सनी देओल और बॉबी देओल के कजन ब्रदर अभय देओल की एक तस्वीर भी बहुत तेजी से वायरल हो रही है, इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। दरअसल अभय तस्वीर में खुद को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में अभय आईने में खुद को किस कर रहे हैं। हाल ही में अब अभय ने एक इंटरव्यू दिया है जिसने बड़ा विवाद पैदा कर दिया है। अभय का ये फोटोशूट भी ‘द डर्टी मैगजीन’ के लिए कराया गया है जिसके लिए उन्होंने इंटरव्यू दिया है।
अभय के इंटरव्यू से हुआ विवाद
‘द डर्टी मैगजीन’ को दिए इंटरव्यू में अभय देओल ने अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर बात की है। उनसे जब सवाल किया गया कि उनका सेक्सुएलिटी को लेकर क्या कहना है, खासकर तब जब उनकी कमबैक फिल्म ‘बन टिक्की’ को एक क्वीर डायरेक्टर डायरेक्ट कर रहे हैं तो इस पर अभय ने कहा कि एक वो इस पूरे मामले को स्पेक्ट्रम की तरह देखते हैं। उन्होने कहा कि इसे लेकर यहां लोग आपको अलग नजरों से देखते हैं। मैं इसे लेकर खुद को परिभाषित नहीं कर सकता। हो सकता है कि ये विवादित लगे लेकिन मैं अपनी सेक्सुएलिटी को डिफाइन नहीं कर सकता।
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि मुझे सेक्सुएलिटी को जज करने का वेस्टर्न तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं है क्योंकि वेस्टर्न में या तो आप किसी लड़के के प्रति आकृषित हो सकते हैं या फिर किसी लड़के के प्रति। लेकिन मुझे ईस्टर्न तरीका पसंद है जिसमें आपके आकृषण के प्रति कोई पाबंदी नहीं है।
जिंदगी में हर तरीके का एक्सपीरियंस लिया- अभय
इंटरव्यू में आगे बात करते हुए अभय ने कहा कि मैं नहीं बता सकता हूं कि मैं लड़कियों के प्रति आकृषित हूं या फिर लड़कों के प्रति। ये सुनने में काफी कॉन्ट्रोवर्शियल है लेकिन ऐसा ही है। मैंने अपनी जिंदगी में हर तरीके का एक्सपीरियंस लिया है और आगे भी इसी तरह से लेता रहूंगा। अभय ने आगे कहा कि हम सभी के अंदर एक मैस्कुलिन साइड भी होता और एक फेमिनिन साइड भी होता है, मुझे नहीं पता कि इसे किस तरह से कहना चाहिए लेकिन ऐसा ही है।
आपको बता दें अभय देओल ने बॉलीवुड में 19 साल का सफर तय कर लिया है। साल 2015 में उन्होंने फिल्म ‘सोचा था ना’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। करीब दो दशक बॉलीवुड में बिताने वाले अभय ने अपने सफर को लेकर कहा कि मानो वो कल की ही बात हो।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines