Abhay Deol Bun Tikki: मशहूर बॉलीवुड एक्टर अभय देओल पिछले काफी समय से पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। हालांकि बीते दिन अभय ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करके सभी को डरा दिया है, जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभय देओल की आंखें बिल्कुल नीली हो गईं हैं और उनकी नाक के आस-पास भी नीले निशान देखे जा सकते हैं। इसके अलावा अभय देओल का चेहरा भी अजीब लग रहा है। उनके गाल चोटिल नजर आ रहे हैं। साथ ही अभय देओल ने अलग-अलग पोज में तस्वीरें पोस्ट की हैं।
क्या है पूरा मामला?
अभय देओल की ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म बन टिक्की का है। फिल्म में किसी सीन के लिए अभय ने अपना लुक चेंज किया है। वहीं अभय के चेहरे पर दिख रहे नीले निशान असली नहीं हैं बल्कि इन्हें मेकअप की मदद से बनाया गया है। अभय देओल ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मैंने अपनी फिल्म बन टिक्की के लिए चेहरे पर पेंट लगाया है। लेकिन अब सबकुछ हाथ से बाहर जा रहा है।
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
अभय देओल की ये तस्वीरें देखने के बाद कुछ यूजर्स उनकी फिल्म बन टिक्की का इंतजार कर रहे हैं तो कई लोगों ने अभय के मजे लेने शुरू कर दिए हैं। अभय की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मुझे लगा आपने भी बुटॉक्स करवा लिया है। दूसरे यूजर ने लिखा, जोकर लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया, आपने तो डरा ही दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, भाई नशे लेना शुरू मत करो। किसी और ने लिखा, बन टिक्की का लुक कमाल लग रहा है।
बन टिक्की फिल्म
फराज आरिफ अंसारी की फिल्म बन टिक्की पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी। मगर किन्हीं कारणों से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था और अब ये फिल्म 2024 में रिलीज होगी। बन टिक्की की बात करें तो इस फिल्म अभय देओल के अलावा जीनत अमान, शबाना आजमी और लिन लैशराम मुख्य भूमिका निभाएंगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines