Abhay deol: बॉलीवुड के कुछ ऐसे कलाकार हैं, जो अक्सर अपने काम और बेहतरीन एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं। हालांकि कुछ स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन सितारे पर्सनल से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि नताशा, बॉलीवुड के एक हैंडसम हंक के साथ अपने कदम बढ़ाने वाली हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं और पूरा मसला क्या है? तो आइए आपको बताते हैं?
अपकमिंग फिल्म के लिए एक साथ आएंगे नजर
दरअसल, बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर अभय देओल अक्सर अपने काम को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बने रहते हैं। वहीं, अब अभय हॉलीवुड का रुख कर रहे हैं और इस बीच हाल ही में उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट यानी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म “डोन्ट यू बी माय नेबर” का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में अभय देओल, नताशा बासेट के साथ नजर आने वाले हैं। अपनी इस आने वाली फिल्म को लेकर अभय बेहद एक्साइटेड हैं और इसके बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा है कि अपकमिंग फिल्म में उन्हें 80 और 90 के दशक की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों की याद दिलाती है।
नताशा बासेट के साथ दिखेंगे अभय देओल
बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब अक्षय देओल नताशा बासेट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। पहली बार दोनों बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अगर नताशा की बात करें तो वो एल्विस प्रेसेली की फिल्म ‘एल्विस’ में अपने किरदार के लिए खूब मशहूर हैं। इतना ही नहीं बल्कि नताशा ‘ब्रिटनी एवर आफ्टर’, ‘ऑपरेशन बफैलो’ और ’12 माईटी ऑर्फन्स’ जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।
क्या है अपकमिंग फिल्म की कहानी?
अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म “डोन्ट यू बी माय नेबर” की कहानी की अगर बात करें तो इस फिल्म की स्टोरी जय (अभय देओल) और एमिली (नताशा बासेट) के आस-पास नजर आएगी। फिल्म में दोनों प्यार और जिंदगी के बारे में अलग-अलग सोचते हैं। इसके साथ ही फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर रमन पाल्टा का कहना है कि ये फिल्म उन लोगों को ज्यादा पसंद आने वाली हैं, जो प्यार में खोने और इसके बाद इसे पाने के दर्द को समझते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss का ये कंटेस्टेंट बना इंटरनेशनल क्रिकेट टीम का कोच? कभी राजनीति के मैदान में भी रखा था कदम
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines