Abdu Rozik Engagement: इन दिनों बी-टाउन में अब्दु रोजिक की शादी की जमकर चर्चा हो रही है। अब भई छोटे भाईजान ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है, तो उनका चर्चा में होना तो बनता है। इस बीच अब अब्दु रोजिक ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, अब्दु ने अपनी रिंग सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं, जो आते ही वायरल हो गई। वायरल हो रही फोटोज में होने वाली दुल्हन की पहली झलक भी नजर आ रही है।
अब्दु रोजिक ने शेयर की फोटोज
बीते दिन अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दो फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में साफ देखा जा सकता है कि अब्दु ने अपने हाथों में एक प्यारी-सी रिंग ले रखी है और वो अपनी होने वाली दुल्हन को बेहद प्यार से निहार रहे हैं। फोटो में होने वाली दुल्हन के लिए अब्दु रोजिक का प्यार साफ झलक रहा है। वहीं, अगर दूसरी फोटो की बात करें तो दूसरी तस्वीर में अब्दु होने वाली दुल्हन अमीरा को रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं।
इस दिन हुई थी रिंग सेरेमनी
इन फोटोज को शेयर करते हुए अब्दु ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Allhamdulillah, 24.04.2024। इसका मतलब साफ है कि अब्दु रोजिक सगाई कर चुके हैं। अब अब्दु और अमीरा जल्द ही निकाह करने वाले हैं। कपल ने दुबई में सगाई की है और अब शादी भी वहीं होगी। इस खास मौके पर अब्दु रोजिक ने अपनी पारंपरिक ड्रेस पहनी है। वहीं, अमीरा भी व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
जल्द होगा निकाह
सामने आई फोटोज में अमीरा का फेस तो रिवील नहीं हुआ है, लेकिन उनके हाथों की झलक साफ नजर आ रही है, जिससे फैंस उन्हें देखने के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं। अब्दु के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और हर कोई कपल पर प्यार बरसाता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दु रोजिक और अमीरा का निकाह 7 जुलाई को यूएई में होगा।
यह भी पढ़ें- ‘वो बहुत बड़ी स्टार थी और मैं ट्रेन में सफर करता था’, जब Dev Anand ने खुद सुनाया अपने पहले प्यार का किस्सा
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines