Abdu Rozik Marriage Update: Abdu Rozik Share Marriage Update: ‘बिग बॉस 16’ से पॉपुलैरिटी बटोर चुके सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। छोटे भाईजान शादी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट में अब्दु की शादी की गुडन्यूज तो दी गई है। साथ ही शादी की डेट का खुलासा भी कर दिया है। पोस्ट में बताया गया कि वो अब्दु अमीरात की लड़की ‘शारजाह’ के साथ शादी कर रहे हैं। इस खबर के आते ही फैंस छोटे भाईजान को बधाई देते नहीं थक रहे हैं।
शादी पर आया बड़ा अपडेट
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दु रोजिक ने भी अपनी शादी पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी इस खुशी से ज्यादा बड़ी चीज की कल्पना नहीं कर सकता हूं। मैं अपने इस नए सफर का इंतजार नहीं कर सकता।’ रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दु की शादी की पुष्टि उनकी प्रबंधन कंपनी इंटरनेशनल फाइटिंग चैंपियनशिप मैनेजमेंट (IFCM) की तरफ से की गई है। उनके प्रवक्ता ने कहा, ‘अब्दु रोजिक अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma का शो कभी बंद होने वाला नहीं था, मेकर्स ने गेस्ट की लिस्ट रिवील कर दिया जवाब
फैंस दे रहे बधाई
उधर, छोटे भाईजान की शादी की खबर आते ही फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो छोटे भाईजान।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब्दु रोजिक को शादी करने की बधाई।’ इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स अब्दु को बधाई देते नहीं थक रहे हैं।
बिग बॉस 16 से आए चर्चा में
बता दें कि अब्दु रोजिक पहली बार चर्चा में रियलिटी शो बिग बॉस से आए थे। वो बिग बॉस के 16वें सीजन में कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुए थे और सभी घरवालों के फेवरेट बन गए थे। शो में उनकी और शिव ठाकरे की दोस्ती कमाल की थी। शो के विनर भले ही अब्दु न रहे हों लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी 13 में बतौर गेस्ट शामिल होते देखा गया था।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines