Abdu Rozik Latest Video: मशहूर ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। जी हां, अब्दु का लेटेस्ट वीडियो कुछ ऐसा है कि उसे देखकर कोई भी परेशान हो उठेगा, हालांकि ये वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है। दरअसल, इस वीडियो में अब्दु के मुंह से झाग निकलते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको देखकर फैंस हंसे या उनकी चिंता करें, इसको लेकर वो कन्फ्यूज हैं। सिंगर के इस पोस्ट पर यूजर्स के भर-भरकर रिएक्शन आ रहे हैं।
अब्दु ने खुद शेयर किया वीडियो
दरअसल, अब्दु ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले अब्दु चेयर पर बैठे हैं और उनके सामने चार अलग-अलग बोतले रखी हैं, जिनमें से वो लिक्विड पीते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अब्दु के फेस पर जोकर की तरह रेड कलर से मार्क नजर आते हैं और उनकी आंखें नशे में नजर आती है।
बेसुध हालत में अब्दु
इसके बाद अब्दु वीडियो में बेहद फनी हरकतें करते हैं और जमीन पर कलाबाजियां खाते हैं। फिर अब्दु अपनी टी-शर्ट उतार देते हैं और बॉक्सिंग करते नजर आते हैं। इसके बाद सिंगर जमीन पर लेटे नजर आते हैं और उनके मुंह से झाग निकलते नजर आते हैं। जैसे ही अब्दु के मुंह से झाग निकलते हैं तो वो हाथ-पैर मारने लगते हैं। इसके बाद अब्दु वीडियो में बेसुध हालत में नजर आते हैं।
कैप्शन में बताई ऐसा करने की वजह
इस वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मेरी पत्नी कहती है कि मुझमें बहुत ज्यादा एनर्जी है और वह मुझे सुला देना चाहती है, लेकिन मैं भी अब @miketyson से लड़ने के लिए तैयार हूं। साथ ही अब्दु का ये वीडियो एक प्रैंक वीडियो है और इसमें सिंगर की फनी हरकतें भी नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो को देखकर फैंस को सिंगर की चिंता भी हुई, लेकिन अब्दु के इस जबरदस्त प्रैंक वीडियो को देखकर यूजर्स की भी हंसते हुए हालत खराब हो गई है।
यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
अब्दु के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप कुछ भी करते हो। दूसरे ने लिखा कि क्या प्रैंक था। इसके अलावा ज्यादातर लोग इस वीडियो पर हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि जबसे अब्दु ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है, तबसे ही वो लाइमलाइट में बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika की प्री-वेडिंग के लिए मियामी नहीं, माल्टा से आएगा क्रूज, पार्किंग प्रॉब्लम के चलते हुआ बदलाव
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines