Abdu Rozik Fiancée Video: बिग बॉस 16 विनर अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) इन दिनों सोशल मीडिया पर लाइलमाइट में बने हुए हैं। जब से अब्दू ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं और बताया है कि वो जुलाई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, हर ओर उन्हीं के चर्चे हैं। वैसे तो छोटे भाईजान की होने वाली दुल्हनिया का नाम अमीरा है, जो अमीरती लड़की हैं। वैसे तो अब्दू ने अपनी होने वाली दुल्हन का चेहरा दुनिया से छिपाकर रखा था, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे अमीरा का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अब्दू रोजिक की होने वाली दुल्हनिया का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही लड़की अमीरा हैं, जिनसे छोटे भाईजान शादी करने वाले हैं। सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए अब्दु ने बताया था कि उनकी मंगेतर के बाल लंबे हैं और आंखें काफी खूबसूरत हैं। वीडियो में दिख रही लड़की अब्दू की इन बातों से बिल्कुल मैच खाती हुई हैं।
बता दें कि अब्दू रोजिक ने हाल ही में अपनी शादी की खबर को फैंस के साथ शेयर किया था। इस गुड न्यूज को सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो गए जबकि कई लोगों को इन खबरों पर यकीन नहीं हुआ। इसके बाद अब्दू ने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और फैंस को बताया कि वो 7 जुलाई को अमीरा से शादी करने जा रहे हैं।
अब्दु ने बताया शादी का सच
हालांकि अब्दू रोजिक की सगाई और शादी की खबरों पर फैंस अब तक यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये सिर्फ प्रमोशन और पीआर स्टंट है। बाद में ये खबरें महज अफवाह साबित हो जाएंगी।
हालांकि इन खबरों पर अब्दू रोजिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में क्लीयर कर दिया कि वो कोई प्रमोशन नहीं कर रहे हैं, बल्कि सच में शादी कर रहे हैं। साथ ही सगाई की तस्वीरें सच हैं लेकिन लोगों को यकीन दिलाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। अब्दू ने आगे कहा कि मैं सोचता था कि शायद मुझे अपने सपनों की राजकुमारी कभी नहीं मिल पाएगी। मेरी कम उम्र हैं, लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे ऊपर वाले की कृपा से जीवनसाथी मिल गया है। वो मुझसे लंबा भी है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
39 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines