आज पूरी हुई मेरी जिंदगी... कौन हैं Amira? जिसके लिए Abdu Rozik ने कही दिल छूने वाली बात

Abdu Rozik Bride To Be: बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक जल्द ही अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं। तजाकिस्तानी सिंगर ने हाल ही में अपनी शादी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। अब उन्होंने सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं उनकी मंगेतर जिन्होंने अब्दू का दिल चुरा लिया है।

abdu rozik

Abdu Rozik Bride To Be Amira.

Abdu Rozik Bride To Be: आज मेरी जिंदगी पूरी हो गई है… बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक ने अपनी होने वाली दुल्हनिया के लिए दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट के साथ ही छोटे भाईजान ने अपनी सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। तस्वीरों में अब्दू अपनी होने वाली दुल्हनिया अमीरा को अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस छोटे भाईजान को बधाई देते नहीं थक रहे। आइए जानते हैं कि कौन हैं छोटे भाईजान की होने वाली मंगेतर अमीरा?

विज्ञापन

कौन हैं अब्दु रोजिक की मंगेतर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दू रोजिक की 19 साल की मंगेतर का नाम अमीरा है, जो शारजाह की रहने वाली हैं। अमीरा फिलहाल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दू ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उनकी अमीरा से पहली मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। पहली बार अमीरा को देखते ही अब्दूरोजिक उनके प्यार में पड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दू ने लिखी दिल की बात

अपनी होने वाली दुल्हनिया की तारीफ करते हुए अब्दू रोजिक ने कहा था, अमीरा बहुत सुंदर हैं। उनके लंबे बाल हैं और आंखें बेहद ही खूबसूरत हैं। हमने पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को अपनी पहचान बताई और नंबरी एक्सचेंज कर लिया था। अपनी शादी पर बात करते हुए अब्दू ने बताया कि, ‘मुझे पहली बार एहसास हुआ है कि फाइनली मुझे सही लाइफ पार्टनर मिल गई। अमीना मुझे समझदार लगती हैं और मेरा सम्मान भी करती हैं।’

विज्ञापन

इंटरव्यू के दौरान अब्दू रोजिक ने आगे कहा, ‘मैं लव मैरिज कर रहा हूं इस बात की मुझे खुशी है। फाइनली मुझ जैसे छोटे कद वाले लड़के को परफेक्ट लड़की मिल गई। अब मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी पूरी हो गई है।’ बता दें कि छोटे भाईजान ने 9 मई को एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी शादी की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने बताया था कि वो आने वाली 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

विज्ञापन

सगाई की तस्वीरें आईं सामने

इस बीच अब्दू रोजिक और उनकी मंगेतर की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अब्दू को पारंपरिक पोशाक में देखा जा सकता है, जबकि उनकी मंगेतर अमीरा सफेद रंग की ड्रेस पहने हुई हैं। हालांकि तस्वीर में उनका चेहरा छिपा हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ