Laughter Chefs Season 2: कलर्स के पॉपुलर सेलिब्रिटी बेस्ड कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ को लेकर आज एक बुरी खबर सामने आई थी। कहा जा रहा था कि अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने बीच में ही ये शो छोड़ दिया है और वो वापस अपने देश चले गए हैं। अब्दू रोजिक की एग्जिट की वजह रमजान का महीना बताया गया था। इन खबरों से अब्दू के फैंस का दिल टूट गया था। हालांकि, अब पूरी सच्चाई सामने आ गई है।
अब्दू रोजिक क्या सच में छोड़ रहे हैं ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’?
Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्दू रोजिक ने बीच में ये शो नहीं छोड़ा है। अब्दू की टीम ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। अब्दू की टीम का कहना है कि उन्होंने बस टेंपरेरी ब्रेक लिया है। दरअसल, अब्दू रमजान का पवित्र महीना अपने परिवार के साथ मानना चाहते हैं। यानी अब्दू रोजिक के शो छोड़ने की खबरें फर्जी हैं। टीम का कहना है कि अब्दू अभी भले ही शो से गायब हैं, लेकिन वो जल्द ही शो में दोबारा लौट आएंगे।
अब्दू की टीम ने किया बड़ा खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दू रोजिक इस वक्त फिलहाल तजाकिस्तान में हैं। ऐसे में उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, उनकी टीम ने वो डेट भी रिवील कर दी है जब वापस शूटिंग पर लौटेंगे। बताया जा रहा है कि अब्दू रोजिक 1 अप्रैल से ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के सेट पर लौट आएंगे। रमजान तक अब्दू अपने परिवार के साथ ही रहेंगे और फिर ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ बिना किसी बदलाव फिर से पार्टिसिपेट करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की ‘वायरल भाभी’ का हुआ तलाक, किसके पास रहेंगे बच्चे?
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के फैंस के लिए गुड न्यूज
अब ये खबर सुनकर फैंस भी बेहद खुश होंगे। वैसे भी अब्दू रोजिक को शो में फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। उनका अलग ही चार्म चल रहा है। अब्दू की क्यूटनेस, ह्यूमर और बाकि सेलिब्रिटीज के साथ इक्वेशन लोगों को मजेदार लग रही है। अब सभी को इंतजार रहेगा कि कब अब्दू फिर से शूट शुरू करेंगे? और फैंस को एंटरटेन करेंगे।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
33 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines